सुबह उठते ही सिर में दर्द? जानें इसके 5 मुख्य कारण और स्लीप एपनिया का सच
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (फोटो फाइल)
Rajasthan election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे से कांग्रेस में आंतरिक कलह मची हुई है. ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उन नेताओं और समर्थकों को रिझाने में जुटे हैं, जिन्हें टिकट नहीं मिला है. टिकट न मिलने से कांग्रेस के कई विधायक नाराज हैं और उनमें से कुछ निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि जिन्हें टिकट नहीं मिला है, उनको ‘सरकार बनने पर बोर्ड में जगह दे दी जाएगी.’
गहलोत ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं से सभी तरह की राजनीति छोड़कर कांग्रेस उम्मीदवारों को चुनाव जिताने का आग्रह भी किया. आगामी विधानसभा चुनाव को गहलोत ने बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए बुधवार को कहा कि ये कांग्रेस के भविष्य का भी चुनाव है. गहलोत ने कहा कि टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज नेताओं से बातचीत कर उन्हें मनाया जाएगा. उन्होंने कहा- अगर पार्टी के नेता चुनाव जीतते हैं तो सरकार बनने पर उन्हें बोर्ड में मौके दिए जाएंगे.
कांग्रेस पार्टी द्वारा अब तक 90 से ज्यादा प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जहां सरदारपुरा सीट से चुनाव मैदान में होंगे वहीं, कांग्रेस के दूसरे बड़े नेता सचिन पायलट ने टोंक विधानसभा सीट से खड़े हुए हैं. पायलट ने मंगलवार को ही टोंक से पर्चा भरा है.
बता दें कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होगा. उसके बाद 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि हमने काम ही ऐसे किए हैं कि हमारी सरकार बने. अशोक गहलोत ने कहा कि जनता चाहती है कि कांग्रेस की सरकार फिर से बने, क्योंकि हमने काम ही ऐसे किए हैं.
यह भी पढ़िए: MP Election 2023: कौन सी पार्टी किस जाति की पसंद? पहली बार इस ओपिनियन पोल में हुआ खुलासा
राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस की ही सरकार आने का दावा करते हुए गहलोत बोले, “मेरा मन कहता है कि लोग हमारे कामों को देखेंगे..वे और कुछ नहीं देखेंगे. मैंने जो काम किए हैं, मैं उनके साथ खड़ा हूं. मेरी पार्टी मेरे साथ खड़ी है. हमारी सरकार फिर आएगी, क्योंकि जनता आशीर्वाद देगी.” गहलोत ने कहा कि पिछले चुनाव में जो वादे मैंने किए थे, वे पूरे किए हैं..चुनावों में हमारा काम बोलेगा.
— भारत एक्सप्रेस
IND vs WI 2nd T20: रांची के दूसरे T20 में भारत ने 249 रन बनाए,…
Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी…
सर्वपितृ अमावस्या की पौराणिक कथा अच्छोदा और पितर अमावसु से जुड़ी है. मत्स्य पुराण में…
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…