Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi Metro के यात्रियों को मिली बड़ी खुशखबरी, अब ऑटोमेटिक ही रीचार्ज होगा स्मार्ट कार्ड

Delhi Metro से यात्रा करना अब लोगों के लिए और बेहतरीन होने वाला है, क्योंकि आम लोगों के लिए एक नई ऐप शुरू की गई है.

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो देश का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क माना जाता है. इसके जरिए हर दिन लाखों पैसेंजर यात्रा करते हैं. इसकी टिकटिंग से लेकर इंट्री एग्जिट तक में स्मार्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में मेट्रो से डेली सफर करने वाले लोगों की यात्रा और बेहतरीन बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एक खास ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप का नाम मोमेंटम 2.0 है. इस ऐप की बात करें तो ऐप के क्यूआर कोड के जरिए टिकटिंग, ई-शॉपिंग और स्मार्ट कार्ड के रीचार्ज तक की सुविधाएं मिलने वाली है.

बता दें कि यह ऐप  पैसेंजर्स को मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षित डिलीवरी देने से लेकर  सामान रखने के लिए डिजिटल लॉकर की सुविधा भी देने वाला है. इस मामले को लेकर मेट्रो के ही प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने कहा है कि यह देश के किसी भी मेट्र सिस्टम की सबसे बेहतरीन और स्मार्ट ऐप्लिकेशन है. उन्होंने इसकी खासियत बताते हुए कहा कि यह सफर खत्म होने के बाद भी यात्रियों की मदद करता रहेगा.

यह भी पढ़ें-Vivo लॉन्च करने जा ये शानदार फोन, 120W फास्ट चार्जिंग और Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट वाले Phone के बारे में जानें सबकुछ

आसानी से रीचार्ज होगा स्मार्ट कार्ड

जानकारी के मुताबिक यह ऐप सभी तरह की आर्टिफीशियल सुविधाओं से लैस होगा. इस ऐप की मदद से लोगों का स्मार्ट कार्ड अपने आप ऑटोमेटिक रीचार्ज हो जाएगा, बस इसके लिए आपका बैंक अकाउंट ऐप से लिंक होना चाहिए. इसके अलावा डिजिटल सामान रखने की सुविधा भी इस ऐप के जरिए मिलेगी, जो कि यात्रियों की सहूलियतों में बड़ा इजाफा कर सकती है.

यह भी पढ़ें-JIO 5G Plan: रिलायंस जियो महंगे करने वाला है रिचार्ज प्लान्स, 5जी के लिए क्या देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे?

ऐप के जरिए होगी शॉपिंग

इस मोमेंटम 2.0 ऐप के जरिए लोग आसानी से क्यूआर कोड आधारित टिकट का खरीद सकेंगे. इस ऐप में आपके कार्ड के रीचार्ज की पूरी हिस्ट्री मौजूद रहेगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का कहना है कि इस ऐप का इस्तेमाल करने के बाद आपको किसी अन्य ऐप के इस्तेमाल की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी. इतना ही नहीं. इस ऐप के जरिए खरीदारी भी कर सकेंगे. लोगों को किराने से लेकर अन्य जरूरत की चीजें भी ऑनलाइन मिल जाएंगी, जो कि एक बेहतरीन सर्विस हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital