Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

India VS Australia ODI: शॉर्ट और कोनोली का अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराया 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को एडिलेड में खेला गया. भारत के दिए 265 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.

India Vs Australia ODI

India VS Australia ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को एडिलेड में खेला गया. भारत के दिए 265 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है.

265 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट शॉर्ट ने 78 गेंद पर 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 74 रन की बेहतरीन पारी खेली. कूपर कोनोली 53 गेंद पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे. मैट रेनशॉ ने 30 और मिचेल ओवन ने 36 रन की पारी खेली.

शुरूआत अच्छी पर मौका गंवाया

भारतीय गेंदबाजों ने 54 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों मिशेल मार्श और ट्रेविस हेड, को आउट कर दिया था. इस समय भारतीय टीम के पास मौका था कुछ और विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाने का, लेकिन भारतीय गेंदबाज विफल रहे. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया.

भारत की तरफ से हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए. 1-1 विकेट अक्षर पटेल और सिराज को मिला.

श्रेयस और रोहित ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. भारतीय टीम ने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए थे. रोहित शर्मा ने 97 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 73 रन की पारी खेली थी.

श्रेयस अय्यर ने 77 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 61 रन बनाए थे. रोहित और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए 118 रन की अहम साझेदारी हुई थी. इसके अलावा अक्षर पटेल ने 44 और हर्षित राणा ने नाबाद 18 रन की पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जांपा ने 4, जेवियर बार्टलेट ने 2, और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए थे.


ये भी पढ़ें: संन्यास लेने वाले हैं विराट कोहली? 200 दिन बाद वनडे में वापसी, लगातार दो शून्य और फिर… क्या यह आखिरी मैच था?


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism