IND vs AUS
WTC Final, IND vs AUS Day 5: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने का भारत का सपना अब टूटते हुए नजर आ रहा है. ऑस्ट्रेलिया के 444 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया बैकफुट पर है. भारत ने अपने टॉप-5 विकेट गंवा दिए है. चौथे दिन टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 164 रन बनाए. 5वें दिन विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे से फैंस को काफी उम्मीदें थी. मगर अब उन उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है क्योंकि विराट पवेलियन लौट चुके हैं. 5वें दिन की शुरुआत टीम इंडिया के लिए बेहद खराब रही. खेल शुरु होने के कुछ देर बाद ही स्कॉट बोलैंड ने महज 3 गेंदों में 2 विकेट चटकाए. जिसमें सेट बल्लेबाज विराट कोहली और रवींद्र जडेजा का विकेट शामिल है.
स्कॉट बोलैंड ने लिखी भारत की हार की कहानी
स्कॉट बोलैंड ने अंतिम दिन के शुरुआत में भारत को हिला दिया है. या यूं कह लीजिए टीम इंडिया की हार की कहानी लिख दी. 5वें दिन का खेल शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद बोलैंड ने टीम इंडिया को दो बड़े झटके दिए और भारत को एक बार फिर इस मैच में बैकफुट पर धकेल दिया. पहले इस गेंदबाज ने सेट विराट कोहली को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट करवा दिया. उसके बाद इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर जडेजा को कैरी के हाथों कैच आउट करवा दिया. जडेजा तो खाता तक नहीं खोल पाए. ये ओवर भारतीय पारी के लिए सबसे खतरनाक रहा. साथ ही इस मैच में भारत को काफी पीछे धकेलने के लिए काफी था.
ये भी पढ़ें: Champions League Final: मैनचेस्टर सिटी ने जीता UEFA चैंपियंस लीग का खिताब, नाम दर्ज किया खास रिकॉर्ड
इस खिताबी मुकाबले में चार दिन का खेल खत्म हो चुका है और अंतिम दिन का खेल जारी है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 270 बना कर पारी को घोषित कर दिया था. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को 443 रनों की बढ़त हासिल हुई और भारत को 444 रनों का विशाल लक्ष्य दिया.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…