खेल

Hulk Hogan Death: WWE के सुपरस्टार हल्क होगन का 71 साल की उम्र में निधन

Hulk Hogan Death: WWE के सुपर स्टार हल्क होगन (Hulk Hogan) का निधन हो गया है. 71 साल के होगन का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ. कुछ सप्ताह पहले हल्क की पत्नी ने उनके बेहोश होने की अफवाहों का खंडन किया था. होगन की वाइफ ने कहा था कि उनका दिल मजबूत है और वह सर्जरी से उबर रहे हैं.

टीएमजेड के अनुसार, गुरुवार की सुबह फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर स्थित हल्क होगन के घर पर डॉक्टर्स को बुलाया गया. उनके घर पर पहले से पुलिस की कई गाड़ियां और आपातकालीन चिकित्साकर्मी मौजूद थे. होगन को स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

‘रियल लाइफ सुपरहीरो’ थे हल्क

Hulk Hogan सिर्फ एक रेसलर नहीं थे. बल्कि, इस खेल को पसंद करने वालों और खेलने वालों के लिए एक आईकॉन थे. वह अस्सी के दशक में फैन्स के लिए ‘रियल लाइफ सुपरहीरो’ बन चुके थे. दमदार शरीर, पीला-लाल रंग का कॉस्ट्यूम उनकी खास पहचान थी. वह शुरुआती दिनों में विंस मैकमैहन की राष्ट्रीय विस्तार योजना का चेहरा बने. रेसलमेनिया 3 में अंद्रे द जाइंट के खिलाफ उनका मैच ऐतिहासिक था, उस मैच को 93,000 से अधिक लोगों ने लाइव देखा था.

ये भी पढ़ें- India-England Test: ऋषभ पंत का अर्धशतक, भारत की पहली पारी 358 पर सिमटी  

11 अगस्त 1953 को हुआ था जन्म

11 अगस्त 1953 को जॉर्जिया, अमेरिका में जन्में हल्क ने 1984 में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयरन शेख को हराकर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ चैंपियनशिप जीती और ‘हल्कमेनिया’ का आगाज किया.

1985 में पहले रेसलमेनिया में मिस्टर टी के साथ मुख्य मैच में हिस्सा लेना और अगले कई आयोजनों में उनकी उपस्थिति ने उन्हें सुपरस्टार की श्रेणी में ला खड़ा किया.

80 के दशक के अंत और 90 के दशक की शुरुआत में होगन की आंद्रे द जायंट, रैंडी माचो मैन सैवेज, अल्टीमेट वॉरियर और सार्जेंट स्लॉटर जैसे दिग्गजों के साथ गहरी प्रतिद्वंद्विता थी.

WWE में की दमदार वापसी

2002 में जब डब्ल्यूडब्ल्यूएफ का नाम बदलकर डब्ल्यूडब्ल्यूई किया गया, तब होगन कई बार वापसी करते रहे. द रॉक और शॉन माइकल्स जैसे बड़े नामों के खिलाफ उनके मैच दर्शकों को रुला देने वाले थे. 2005 में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया.

हल्क ने मनोरंजन की दुनिया में भी अपना मुकाम बनाया. फिल्मों और रियलिटी टीवी में अपनी पहचान बनाई. उन्होंने सबअर्बन कमांडो और मिस्टर नैनी जैसी फिल्मों में कैमियो रोल किया.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

क्या बजट में बदलेगा कैपिटल गेन्स टैक्स का गणित? वित्त मंत्री ने दिया निवेशकों की चिंताओं का जवाब

बजट तैयारियों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स…

2 minutes ago

प्रोटेस्ट के बीच एक्टिव हुआ पाकिस्तानी टूलकिट, राहुल गांधी को लेकर फैलाया यह झूठ

Pakistan Toolkit: दिल्ली में ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच…

30 minutes ago

डिजिटल मदद से ग्रीन एनर्जी तक, पीएम मोदी ने दुनिया के सामने गिनाईं भारत की उपलब्धियां

PM Modi: ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी ने डिजिटल व्यवस्था, नवीकरणीय ऊर्जा, GST,…

32 minutes ago

2027 में पूर्वांचल का किंग कौन? चार जिले, 28 सीटें और BJP-सपा की लड़ाई, 2027 का पूरा हिसाब-किताब, पढ़ें- EXPLAINER

Purvanchal Election Equation: वाराणसी मंडल में 2027 की लड़ाई केवल बीजेपी बनाम सपा नहीं होगी,…

38 minutes ago

‘तकनीक और डेटा ही नई ताकत’, पीएम मोदी ने बताया कैसे दूसरों को सशक्त बनाकर आगे बढ़ेगी दुनिया

PM Modi: ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी ने तकनीक, डेटा, AI और डिजिटल…

50 minutes ago