खेल

Yashasvi Jaiswal Record: T20 क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, बने सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी

Yashasvi Jaiswal Century: एशियन गेम्स 2023 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 49 गेंद में 100 रनों की विस्फोटक पारी खेली और इतिहास रच दिया. यशस्वी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए शतक जमाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये खास रिकॉर्ड युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के नाम था.

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास

युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने नेपाल के खिलाफ ये विस्फोटक पारी 21 साल 279 दिन के उम्र में खेली. 49 गेंद में खेले गए शतकीय पारी के दौरान यशस्वी ने 7 छक्का और 8 चौके लगाए. यशस्वी ने सातवें ओवर में नेपाली गेंदबाज संदीप लामिछाने की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 22 गेंदों में अर्धशतक जमाया और 49 गेंद में 100 रनों की पारी खेली.

शुभमन गिल के नाम था पहले रिकॉर्ड

यशस्वी से पहले इसी साल फरवरी में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले में सबसे कम उम्र में शतक लगाया था. गिल ने 23 साल 146 दिन की उम्र में रिकॉर्ड अपने नाम किया था. अब जायसवाल ने 21 साल 279 दिन में सेंचुरी मारकर शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

रैना और केएल राहुल ने भी रचा है इतिहास

यशस्वी और शुभमन गिल के अलावा इस लिस्ट में भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और केएल राहुल का भी नाम शामिल है. सुरेश रैना ने साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 23 साल 156 दिन की उम्र में शतक जमाया था. जबकि, विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने ये उपलब्धि 24 साल 131 दिन में उम्र में हासिल की. केएल राहुल ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जमाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था.

ये भी पढ़ें- Asian Games India vs Nepal: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, नेपाल को 23 रनों से हराया, जमकर गरजा यशस्वी का बल्ला

भारत और नेपाल के बीच खेले गए मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल ने दो बार शतक बनाने का जश्न मनाया. दरअसल, यशस्वी 95 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने स्कूप शॉट लगाया. गेंद जैसे ही सीमा रेखा के बाहर गया, जायसवाल शतक बनाने का जश्न मनाने लगे लेकिन जब थर्ड अंपायर ने बाउंड्री चेक किया तो वह चौका साबित हुआ. जिसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर शतक पूरा किया.

नेपाल को मिली 23 रनों से हार

नेपाल के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी नेपाल की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन ही बना सकी और टीम को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

Vikash Jha

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

42 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

5 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

7 hours ago