दुनिया

China Moon Mission: ड्रैगन के सहारे चांद पर पहुंचने का सपना देख रहा पाकिस्तान, चीनी मून मिशन पर टिकी सारी उम्मीदें

China Moon Mission: भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने हाल ही में चांद पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सॉफ्टलैंडिंग करा के सफलता के झंडे गाड़े थे. इसके बाद से ही दुनियाभर में भारत की खूब तारीफ की जा रही है. भारत को लेकर हो रहे ये चर्चे चीन को अखर रहे हैं. नतीजा ये कि चीन 2024 में अपना एक नया मून मिशन लॉन्च करने वाला है. खास बात यह है कि इसमें चीनी रॉकेट पाकिस्तान के पेलोड (Pakistan Moon Mission) का एक छोटा क्यूबसेट भी ले जाएगा. चीन ने अपने इस मिशन का नाम चांग ई-6 रखा है.

चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, चीन की नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी सीएनएस (CNS) अगले साल 2024 अपना मून मिशन लॉन्च करने वाली है. इसमें पाकिस्तान का एक सेटेलाइट पेलोड भी ले जाया जाएगा. इस मामले में चीन का कहना कि इसके जरिए दो मित्र देशों के बीच स्पेस साइंस में भी सहयोग बढ़ेगा, जो कि कूटनीतिक रिश्तों के लिहाज से अहम होगा. चीन के इस मून मिशन की बात करें तो इसका उद्देश्य चांद के दूर अंधेरे इलाकों से सैंपल्स लाना है.

यह भी पढ़ें- Elon Musk On Trudeau: “फ्रीडम ऑफ स्पीच को दबाने की कोशिश कर रहे ट्रुडो” एलन मस्क का कनाडाई पीएम पर हमला

क्यों खास होगा चीन का ये मून मिशन?

खास बात यह है कि अभी तक पूरे हुए सभी दस मिशन में सैंपल्स चांद के करीबी इलाकों से लिए गए थे लेकिन अब चीन चांद की अनजान परतों का रहस्य खोलने की तैयारी कर रहा है. जानकारी के मुताबिक चीन चांद के जिन सुदूर हिस्सों से सैंपल्स लाने की कोशिश कर रहा है, उसमें चांद का एटकेन बेसिन भी शामिल है. ये चांद की तीन प्रमुख भूआकृतियों में से एक है.  चीन इस मिशन के जरिए एक नया इतिहास रचने का मकसद लिए हुए है.

यह भी पढें- WHO: मलेरिया की रोकथाम के लिए डब्ल्यूएचओ ने नए टीके को दी मंजूरी, एसआईआई ने कहा- वैश्विक स्तर पर रोल-आउट का रास्ता खुला

पाकिस्तान तलाश रहा है अपनी संभावनाएं

गौरतलब है कि इसमें पाकिस्तान का भी एक पेलोड जाएगा. इसको लेकर पाकिस्तान के अखबार डॉन ने बताया है कि क्यूबसैट पाकिस्तान का एक छोटा सैटेलाइट है. पाकिस्तान लगातार चीन के साथ स्पेस साइंस में अपनी साझेदारी मजबूत करता रहा है. इस साल की शुरुआत में ही पाकिस्तान ने पर्यावरण की दृष्टि से बीजों से जुड़े एक शोध के लिए चीनी स्पेस स्टेशन, तियांगोंग को बीज भेजे थे. इसी कड़ी में अब पाकिस्तान तियांगोंग स्पेस स्टेशन के साथ-साथ चांद के साउथ पोल पर चीन के अहम प्रोजेक्ट के लिए साझेदारी की कोशिशों में जुटा हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

4 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

4 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

5 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

5 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

6 hours ago