ट्रेंडिंग

नामीबिया के चीते बनाएंगे प्रधानमंत्री के जन्मदिन को खास,हो रहा है बेसब्री से इंतजार

नई दिल्ली– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपना जन्मदिन मनाएंगे.वैसे प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन को बेहद सादगी से मनाते हैं लेकिन इस बार उनके जन्मदिन को बेहद खास बनाने के लिए अफ्रीकी देश नामीबिया  से 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क लाया जा रहा है. ये चीते एक विशेष विमान में भारत लाए जा रहे हैं .विमान ग्वालियर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा.वहां से इनको कुनो नेशनल पार्क ले जाया जाएगा.

सफर के दौरान भूखे रहेंगे चीते

विशेष विमान की एयरलाइन कंपनी ने ट्वीट कर शेयर इसकी जानकारी दी. कंपनी ने बताया कि इस फ्लाईट को स्पेशल फ्लैग नंबर 118 दिया गया है. इसके साथ ही विमान में चीते की एक आकर्षक पेंटिंग भी बनायी गयी है. विमान के जरिए 8 अफ्रीकी चीते भारत लाए जा रहे हैं. करीब 70 साल के बाद नामीबिया से ये चीते भारत आ रहे हैं. प्रोजेक्ट चीता के तहत भारत आने वाले इन 8 चीतों की तस्वीरें भी जारी कर दी गई हैं. इनमें से तीन नर और पांच मादा हैं. इनकी उम्र ढाई से साढ़े पांच साल के बीच की है. दुनिया के किसी भी देश में चीतों को शिफ्ट करने का काम एक एयरलाइन कंपनी पहली बार करने जा रही है.सबसे बड़ी बात ये है कि इन चीतों को भारत लाने तक विशेष एहतियात बरते जाएंगे और विमान में इनके लिए निश्चित तापमान तय किया गया है.महत्वपूर्ण बात ये है कि हवाई सफर के दौरान ये 8 चीतों को खाने के लिए कुछ नहीं मिलेगा

विलुप्त हो चुकी है चीतों की ये प्रजाति

कुनो नेशनल पार्क में चीते को बसाने के लिए 25 गांवों के ग्रामीणों और 5 तेंदुए को अपना ‘घर’ छोड़ना पड़ा है. इन 25 में से 24  गांव के ग्रामीणों को दूसरी जगह बसाया जा चुका है.  भारत में आखिरी चीता साल 1948 में छत्तीसगढ़ के कोरिया स्थित साल के जंगलों में मृत मिला था, लेकिन आधिकारिक तौर पर साल 1952 में चीते को भारत से विलुप्त घोषित किया गया था. इसके बाद साल 2009 से अफ्रीका से भारत में चीते लाने की कवायद शुरू की गई थी. इसे ‘अफ्रीकन चीता इंट्रोडक्शन प्रोजेक्ट इन इंडिया’ नाम दिया गया था. इस कवायद ने मोदी सरकार के आने के बाद गति पकड़ी और अब चीते दोबारा भारत में दिखने जा रहे हैं.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

2 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

44 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

48 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago