देश

अब सिंगापुर में होगा लालू का इलाज,सीबीआई कोर्ट ने पासपोर्ट जारी करने का दिया आदेश

रांची– बुरी तरह बीमार चल रहे लालू प्रसाद यादव का अब सिंगापुर में इलाज होगा।उन्होंने सिंगापुर में अस्पताल के डॉक्टर से समय ले लिया है.उधर इसके लिए रांची स्थित सीबीआई कोर्ट ने भी उनको इलाज के लिए हरी झंडी देते हुए उनके पासपोर्ट को रिलीज करने का आदेश दे दिया है.आरजेडी सुप्रीमो को बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर जाना है. इसके लिए उन्होंने बीते 13 सितंबर को अदालत में अर्जी दाखिल कर पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की थी. लालू प्रसाद यादव की अर्जी पर शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई. लालू प्रसाद के अधिवक्ता अनंत विज ने बताया कि हम लोगों ने न्यायालय से दो महीने के लिए पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की थी. जिसके बाद अब जा कर उनका पासपोर्ट रिलीज किया गया है. बता दें कि फिलहाल लालू प्रसाद यादव जमानत पर हैं. उनका पासपोर्ट सीबीआई कोर्ट के आदेश पर 2017 से ही अदालत में जमा था.

लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के चार अलग-अलग मुकदमों में सीबीआई कोर्ट की ओर से सजा सुनाई गई है. कुछ महीने पहले उन्हें हाईकोर्ट ने चौथे मामले में जमानत दे दी थी. जमानत की शर्तों के अनुसार वह अदालत की इजाजत के बिना देश नहीं छोड़ सकते है.

सूत्रों की मानें तो 24 सितंबर को सिंगापुर के एक अस्पताल में उन्होंने अपने इलाज के लिए अप्वाइंटमेंट लिया है. अदालत से इजाजत मिलने के बाद वह 20 सितंबर तक सिंगापुर जा सकते हैं. लालू प्रसाद यादव की बेटी भी सिंगापुर में रहती है. लालू प्रसाद यादव इन दिनों किडनी की गंभीर बीमारी से भी जूझ रहे हैं. दो महीने पहले जब उन्हें रांची के रिम्स से एम्स दिल्ली शिफ्ट किया गया था, तब डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी. लालू यादव से डोनर तैयार करने के लिए भी कहा गया था. उनकी किडनी का 10 प्रतिशत हिस्सा ही काम कर रहा है. डॉ़क्टर के मुताबिक किडनी का जो क्रिएटिनिन लेवल एक से नीचे रहना चाहिए, लेकिन लालू प्रसाद यादव के शरीर में 5 से ज्यादा हो गया था. हालांकि एम्स में लगभग एक महीने के इलाज के बाद उसे नियंत्रित किया गया है.

-आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

3 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

8 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

16 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

30 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

35 minutes ago