ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक यहां सब कुछ बजट में…जानें कौन है दुनिया के टॉप 10 सबसे सस्ते शहर? महंगे देशों के नाम में एशिया भी शामिल

Cheapest Cities in World: इस बढ़ती महंगाई में भला कौन ऐसे शहरों में रहना नहीं चाहता होगा, जहां शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक की सभी सुविधाएं कम पैसों में मिल जाए. फिलहाल सोशल मीडिया पर इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट का एक सर्वे वायरल हो रहा है, जिसमें रहने के लिहाज से सबसे सस्ते और महगें शहरों की लिस्ट जारी की गई है. हालांकि ये सर्वे नवम्बर 2023 का है. इसमें एशिया को भी शामिल किया गया है.

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने एक सर्वे किया है जिसमें रहने के लिहाज के हिसाब से सबसे महगें और सबसे सस्ते शहरों की एक लिस्ट जारी की थी जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

जानें कौन हैं सबसे सस्ते शहर?

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के सर्वे के मुताबिक, सीरिया की राजधानी दमिश्क सबसे सस्ता शहर है. इसके अलावा जापान की राजधानी टोक्यो 23 स्थान की गिरावट के साथ 60वें स्थान पर पहुंच गया है. तो वही जापान का ही एक और शहर ओसाका 27 स्थान गिरकर 70वें स्थान पर पहुंच गया है. अर्जेंटीना का ब्यूनस आयर्स को सबसे शहरों में 163 रैंक दी गई है तो वहीं भारत के चेन्नई को 163, नाइजीरिया के लागोस को 165, भारत के अहमदाबाद को 166, जाम्बिया के लुसाका को 167, ट्यूनीशिया के ट्यूनिस को 168, उज्बेकिस्तान के ताशकंद को 169 तो वहीं पाकिस्तान के कराची को 170, लीबिया के त्रिपोली को 171, ईरान के तेहरान को 172, सारिया के दमिश्क को 173 रैंक दी गई है.

ये हैं भारत के महंगे शहर

भारत के सबसे महंगे शहरों में दिल्ली, चेन्नई, बैंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर जैसे शहर को शामिल किया गया है तो वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई का नाम काफी नीचे है. इस तरह से अगर आप भारत में रहना चाहते हैं तो आपको यहां रहने के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे.

दुनिया के 10 सबसे महंगे शहर

बता दें कि इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के सर्वे के अनुसार सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में सिंगापुर और यूरोपीय शहर ज्यूरिख को संयुक्त रूप से पहले स्थान पर शामिल किया गया है तो वहीं रूसी शहरों मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग की रैंकिग में भारी गिरावट देखी गई है.

इसके अलावा एक नए वैश्विक सर्वे के अनुसार, सिंगापुर और ज्यूरिख इस साल रहने के लिहाज से दुनिया के सबसे महंगे शहर के रूप में न्यूयॉर्क को पीछे छोड़ दिया है. ज्यूरिख पिछले साल छठे नंबर पर था तो वहीं जिनेवा, न्यूयॉर्क के साथ तीसरे स्थान पर रहा. तो वहीं एशिया में चीन का हांगकांग दूसरा सबसे महंगा शहर है और दुनिया भर में पांचवां. स्विट्जरलैंड के जिनेवा को तीसरी और इसी के साथ ही यूएसए के न्यूयार्क को भी तीसरे स्थान पर रखा गया है. यूएसए के लॉस एंजिलिस को सिक्स नम्बर पर तो वहीं फ्रांस का पेरिस सातवें व डेनमार्क का कोपेनहेगन 8वें व इजरायल का तेल अवीव 8वें व यूएसए का सैन फ्रांसिस्को 10वें नम्बर पर है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

32 minutes ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

1 hour ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

2 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

2 hours ago