आस्था

July Horoscope: इस महीने इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगी धन की देवी लक्ष्मी, होंगे ये बड़े फायदे

July 2024 Horoscope Rashifal: जुलाई का महीना शुरू हो गया है. ज्योतष शास्त्र के नजरिए से यह महीना बेहद खास है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस महीने में कई ग्रह और नक्षत्र राशि परिवर्तन करेंगे. जुलाई में धन के कारक शुक्र समेत मंगल, सूर्य और बुध का राशि परिवर्तन होने वाला है. ऐश्वर्य और सुख का कारक शुक्र ग्रह 7 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेगा. इसके बाद 12 जुलाई को मंगल का वृषभ राशि में गोचर होगा. इसके अलावा ग्रहों के राजा सूर्य 16 तारीख को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. जबकि, 19 जुलाई को बुध का सिंह राशि में परिवर्तन होगा. ऐसे में इन ग्रहों के गोचर का चार राशियों पर खास सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. आइए जानते हैं कि जुलाई में होने वाले ग्रहों के गोचर से किन 4 राशियों की किस्मत पलटने वाली है.

मेष राशि

जुलाई में चार ग्रहों के गोचर का मेष राशि पर खास सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. शुक्र के गोचर से जहां आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी. वहीं सूर्य के राशि परिवर्तन से नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है. इसके अलावा बुध का गोचर व्यापार में जबरदस्त आर्थिक उन्नति कराएगा. मंगल-गोचर के शुभ प्रभाव से प्रॉपर्टी से जुड़े तमाम कार्यों में जबरदस्त तरक्की होगी. पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा. संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी. परिवार में जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग प्राप्त होगा. जुलाई में किस्मत का भी कदम-कदम पर साथ मिलेगा. नौकरी में बदलाव की तमन्ना पूरी होगी.

सिंह राशि

जुलाई का महीना सिंह राशि के लिए अत्यंत खास और लाभकारी है. सूर्य के गोचर से करियर में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगा. नौकरी में कार्यस्थल पर अधिकारियों का हर पल साथ मिलेगा. शुक्र देव की कृपा के परिणामस्वरूप आर्थिक जीवन में खास सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. शुक्र ग्रह की शुभता से सुख के साधन बढ़ेंगे. वाहन, भवन और भूमि का सुख प्राप्त होगा. ऐश्वर्य के साधन बढ़ेंगे. नौकरी में आंशिक तौर पर धन लाभ हो सकता है.

मकर राशि

मकर राशि से जुड़े लोगों के लिए जुलाई का महीना खुशियों से भरा रहने वाला है. इस महीने में होने वाले ग्रहों के गोचर का जीवन पर खास सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. बिजनेस करने वालों को जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. परिवार की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. पिता की संपत्ति से लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. नौकरी से जुड़े कार्यों में तरक्की होगी. धन में इजाफा होगा. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए जुलाई का महीना किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है. बिजनेस और नौकरी में खास उन्नति होगी. ग्रहों के गोचर का जीवन पर सकारात्मक असर होगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा. जॉब में प्रमोशन की संभावना प्रबल है. सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा. माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा. बड़े भाई के सहयोग से कोई बड़ा काम सफल होगा. व्यापार में आर्थिक तरक्की के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे.

यह भी पढ़ें: सूर्य का गोचर इन 3 राशियों के लिए वरदान, 16 जुलाई से शुरू होंगे अच्छे दिन

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

36 seconds ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

41 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

1 hour ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

1 hour ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

1 hour ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

2 hours ago