देश

“गुलामी की मानसिकता से निजात दिलाएंगे तीन नए आपराधिक कानून…”, बोलीं BJP नेता शाजिया इल्‍मी, भारतीयों के लिए कही ये बड़ी बात

New Criminal Laws : देश में एक जुलाई से अंग्रेजों के जमाने का कानून खत्म हो रहा है और तीन नए कानून लागू हो गए हैं. इसको लेकर कहीं पर पुलिस-प्रशासन द्वारा लोगों को जागरुक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है तो कहीं इस पर चर्चा हो रही है. कोर्ट-कचहरी में भी इस पर जमकर डिस्कशन हो रहा है. इसी बीच भाजपा नेता शाजिया इल्मी का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होने कहा है इसको देश के न्या तंत्र में बड़ा बदलाव बताया है.

बता दें कि आज से देश में तीन नये आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य लागू हो गए हैं. इसको लेकर भाजपा नेता शाजिया इल्मी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि यह एक सुनहरा अवसर है. मेरी शुभकामनाएं सभी देशवासियों के लिए है. पहली बार हम देख रहे हैं कि उपनिवेशवाद के खिलाफ, ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ देश के हिसाब से भारतीयों के संदर्भ में भारतीयों के लिए जो जरूरी है, उसी सोच के साथ कानून में बदलाव किया गया है.

ये भी पढ़ें-स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक यहां सब कुछ बजट में…जानें कौन है दुनिया के टॉप 10 सबसे सस्ते शहर? महंगे देशों के नाम में एशिया भी शामिल

अंग्रेजों ने अपनी सोच के मुताबिक बनाए थे कानून

शाजिया इल्मी ने कहा कि राजशाही से, अंग्रेजी हुकूमत से अभी तक वही पुराने कानून चल आ रहे थे. अंग्रेजों ने जिस तरीके से अपनी सोच के मुताबिक कानून बनाए थे उनको हटाया गया है. आप देखेंगे कि पहली जो पूरी मानसिकता थी, गुलामी की जो सोच थी उससे हमें निजात मिल रही है. इसे आप एक असली आजादी मान सकते हैं. जो देश के आम लोग या मुवक्किल हों, वकील हों, उनके लिए यह गौरव का क्षण है.

अब नहीं बच पाएंगे अपराधी

शाजिया इल्मी ने ये भी कहा कि हमारा जो सबूत को इकट्ठा करने का, उसको सुरक्षित रखने का तरीका था, अब अपग्रेड हो रहा है. जो फॉरेंसिक जांच होती है, उसके तरीके बदले जाएंगे और बदल रहे हैं. दुनिया भर में अपग्रेड हो रहा है और आज जमाना बदल गया है. अपराधियों के बचने की जो गुंजाइश पहले रह जाती थी, अब नहीं रह पाएगी.

ये बहुत जरूरी था

शाजिया इल्मी ने आगे कहा कि ऑनलाइन शिकायत के जरिए मामले की सुनवाई हो रही है. डिजिटलाइजेशन से ज्यूडिशरी की कार्रवाई में भी आसानी होगी. हमें लगता है कि जितना बैकलॉग रहता है और एक बहुत बड़ी कमी जो ज्यूडिशल सिस्टम में रही है, चाहे वह भीड़ हो ,बैकलॉग हो, तारीख ना मिलने की बात हो या देर से तारीख की बात हो, फॉरेंसिक तौर पर जांच नहीं हो पाती थी या फिर जो केंद्र और स्टेट के अंदर जो इंटेलिजेंस की शेयरिंग होनी चाहिए थी, और जो रिकॉर्ड होने होने चाहिए थे, डिजिटलाइजेशन से, वह सारे के सारे काम हो जाएंगे. हमें लगता है कि यह बहुत जरूरी था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

32 minutes ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

1 hour ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

2 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

2 hours ago