Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Sunita Williams के अंतरिक्ष से धरती पर लौटने में फिर होगी देरी, जानें अब कब तक होगी वापसी

Sunita Williams और Butch Wilmore बीते 5 जून को बोइंग की पहली अंतरिक्ष यात्री उड़ान पर लगभग एक सप्ताह के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए थे. उनका मिशन सिर्फ 8 दिनों का था, लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण ये समयसीमा लगातार बढ़ती गई.

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर. (फाइल फोटो: IANS)

नासा के दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर (Butch Wilmore), जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर फंसे हुए हैं, उनके धरती पर वापस लौटने में कुछ महीनों का और समय लगने वाला है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने मंगलवार (17 दिसंबर) को उनके घर वापसी में देरी की घोषणा की है.

दोनों अंतरिक्ष यात्री बीते 5 जून को बोइंग (Boeing) की पहली अंतरिक्ष यात्री उड़ान पर लगभग एक सप्ताह के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए थे. हालांकि उनका मिशन आठ दिनों से बढ़कर आठ महीने हो गया, क्योंकि नासा ने घोषणा की कि वह सितंबर में समस्याओं से ग्रस्त बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल (Starliner Capsule) को वापस भेज रहा है.

फरवरी 2025 में वापस आना था

नासा ने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए एलन मस्क (Elon Musk) के स्वामित्व वाले स्पेसएक्स (SpaceX) के क्रू-9 ड्रैगन कैप्सूल का इस्तेमाल किया था और उनके फरवरी 2025 में वापस आने का कार्यक्रम था. हालांकि, नासा ने मंगलवार को घोषणा की कि क्रू-10, जो सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर सहित क्रू-9 की जगह लेगा, मार्च 2025 से पहले प्रक्षेपित नहीं किया जाएगा. एक ब्लॉग पोस्ट में NASA ने कहा, ‘इस बदलाव से नासा और स्पेसएक्स की टीमों को मिशन के लिए एक नए ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर प्रक्रिया पूरी करने का समय मिल गया है.’

वापसी में देरी क्यों

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) के अनुसार, दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को राहत मिलने से पहले चालक दल के एक नए सेट को लॉन्च करने की जरूरत है और अगले मिशन के लॉन्च को एक और महीने के लिए टाल दिया गया है। देरी के बारे में बताते हुए, नासा के ब्लॉगपोस्ट में लिखा गया है, ‘इस बदलाव से नासा और स्पेसएक्स की टीमों को मिशन के लिए एक नए ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर प्रक्रिया पूरी करने का समय मिल गया है.’

नासा के काॅमर्शियल क्रू प्रोग्राम मैनेजर स्टीव स्टिच ने कहा, ‘नए अंतरिक्ष यान का निर्माण, संयोजन, परीक्षण और अंतिम एकीकरण एक श्रमसाध्य प्रयास है, जिसके लिए विस्तृत जानकारी की जरूरत होती है.’ इस बीच, सुनीता विलियम्स के अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के कारण उनके स्वास्थ्य में गिरावट की चिंता बढ़ गई है, हाल ही में जारी की गई तस्वीरों से पता चलता है कि उनका वजन कम हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital