Viral Video: दूल्हा-दुल्हन के फोटोशूट को देख बुरी तरह बिगड़ गया हाथी, महावत को उठाकर पटका और…

Viral Video: आज कल लोग शादियों को भव्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. दुल्हन की एंट्री से लेकर दुल्हे के आगमन तक की शानदार तैयारी करते हैं. कई लोग तो शादियों में जानवरों को भी शामिल कर लेते हैं.अब आप जरा सोचिये क्या होगा अगर ये जानवार इतने लोगों की भीड़ में भड़क जाये या पागल हो जायें. लोगों की जान पर भी बन सकती है.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे हाथी लोगों पर हमला करते नजर आ रहा है. यूँ तो हाथी क शांत जानवार है लेकिन वह कई बार वह अपना रौद्र रूप भी दिखा देता है.

वायरल होने वाली वीडियो में सबसे खतरनाक बात ये है की जब हाथी लोगों पर हमला करता है ,उसी वक़्त एक दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी का फोटोशूट करवा रहे होते हैं. सोशल मीडिया पर इस डरावने वीडियो को देखकर लोग बुरी तरह डर गए हैं.

वायरल होने वाले वीडियो में साफ़ दिख रहा है की दूल्हा और दुल्हन शादी के दौरान फोटोशूट करा रहे होते हैं .उनके पीछे एक हाथी नज़र आता है.जैसे ही दूल्हा और दुल्हन पोज देना शुरू करते हैं वैसे ही हाथी लोगों पर हमला करना शुरू कर देता है.हाथी की पीठ पर बैठा महावत को तो हाथी उछाल कर नीचे गिरा  देता है.

हाथी के भड़कने पर वहां अफरातफरी मच गई. दूल्हा दुल्हन भी वहां से चलते बने. आगे मिली जानकारी के अनुसार हाथी पर काबू पा लिया गया है.

कुत्ते के भौकने पर भड़का हाथी 

पंचायत बनोभाट्ठा के आश्रित ग्राम काकू कुंडा कि लगभग 10 महिलाएं कोरिया फल लेने के लिए ओडिशा सीमा से लगे जंगल में गईं थी. उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी था. कुत्ते को हाथियों की आहट सुनाई दी इसलिए उसने भौकना शुरू कर दिया. कुत्ते के भौकते ही हाथी भड़क गए और महिलाओं पर हमला कर दिया. इस हमले में एक महिला की मौत हो गई. अन्य महिलाएं जान बचाने में कामयाब रहीं. घटना की जानकारी मिलते हीं मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची. एसडीओ ने मृत महिला के परिजनों को तत्काल 25000 नकद सहायता राशि प्रदान की.

–भारत एक्सप्रेस   

Bharat Express Desk

Recent Posts

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

36 seconds ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

34 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

41 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

43 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

47 minutes ago