खेल

FIFA WC: नॉक आउट की जंग, पहले राउंड में बड़े उलटफेरों के बाद टॉप 16 में पहुंची ये टीमें, देखें पूरा शेड्यूल

FIFA World Cup Round Of 16: फीफा वर्लड कप की असली जंग 3 दिसंबर से शुरू होने वाली है. कतर में होने वाला ये टूर्नामेंट अब नॉक आउट चरण में प्रवेश कर गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत कुल 32 टीमों के साथ हुई थी, जिन्हें आठ अलग-अलग समूहों में बांटा गया था, जिनमें से प्रत्येक में चार टीमें थीं. प्रत्येक ग्रुप के पहले और दूसरे टॉपर अगले चरण में पहुंच गए हैं और अब प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए 16 टीमों के बीच मुकाबला होगा. ये सभी मैच नॉक आउट होंगे यानी हर मुकाबले में फैंस को कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. ग्रुप स्टेज में हमने कई बड़े उलफेर देखे और कुछ टीमों को यहां तक पहुंचने के लिए भाग्य का सहारा भी मिला. मगर अब हर टीम को अपना खेल और भी बेहतर करना होगा क्योंकि अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी. आइए जानते हैं फीफा वर्ल्ड कप 2022 के इस मेगा इवेंट में कौन सी टीमों ने अगले राउंड में जगह बनाई है और किसका, किससे और कब सामना होगा.

राउंड ऑफ 16 का पूरा शेड्यूल

नीदरलैंड (A1) vs अमेरिका (B2)- 3 दिसंबर (रात 8.30 बजे IST)
अर्जेंटीना (C1) vs ऑस्ट्रेलिया (D2)- 3 दिसंबर (रात 12.30 बजे IST)
फ्रांस (D1) vs पोलैंड (C2)- 4 दिसंबर (रात 8.30 बजे IST)
इंग्लैंड (B1) vs सेनेगल (A2)- 4 दिसंबर (रात 12.30 बजे IST)
जापान (E1) vs क्रोएशिया (F2)- 5 दिसंबर (रात 8.30 बजे IST)
ब्राजील (G1) vs साउथ कोरिया (H2)- 5 दिसंबर (रात 12.30 बजे IST)
मोरक्को (F1) vs स्पेन (E2)- 6 दिसंबर (रात 8.30 बजे IST)
पुर्तगाल (H1) vs स्विट्जरलैंड (G2)- 6 दिसंबर (रात 12.30 बजे IST)

ये भी पढ़ें: Ricky Ponting: कमेंट्री बॉक्स से अस्पताल पहुंचे पोंटिंग ने पूरे घटना की सुनाई आपबीती

ग्रुप स्टेज का सबसे यादगार मैच

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले राउंड का रोमांच फैंस के लिए काफी मजेदार रहा. ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले कांटे की टक्कर के साथ-साथ बड़े उलटफेर वाले भी रहे. कई बड़ी टीमों को उन टीमों से भी हार का सामना करना पड़ा जिसके बारे में फैंस ने कभी नहीं सोचा होगा. पहले राउंड के आखिरी दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ जब पांच बार की चैम्पियन ब्राजील को कैमरून के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, ब्राजील को इस हार से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ क्योंकि वो पहले ही प्री-क्वार्टर फाइलन में पहुंच चुका था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

13 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

2 hours ago

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

5 hours ago