सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Job-Seekers: आजकल किसी अच्छी कंपनी में जॉब पाना बेहद मुश्किल हो गया है. इसको लेकर एक्सपर्ट हर दिन कुछ न कुछ सलाह देते रहते हैं कि आखिर कैसे जॉब पाई जा सके लेकिन सोशल मीडिया पर एक सलाह को लेकर बहस छिड़ गई है. दरअसल एक भारतीय मूल के अमेरिकी पेशेवर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कुछ ऐसी सलाह दे दी है कि उस पर विवाद खड़ा हो गया है.
वरुणराम गणेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है, बहुत सारे भारतीय मित्र अन्य चीजों के अलावा नौकरी की तलाश में हैं और नौकरियां बदल रहे हैं. इसी के साथ ही वरुणराम ने कहा है कि इंटरव्यू के दौरान यह देखना चाहिए कि आपका भावी बॉस कैसी भाषा का उपयोग करता है.
वह कहते हैं कि अगर बॉस हिंदी और इंग्लिश का मिक्स उपयोग करता है, तो उस नौकरी को फौरन मना कर देना चाहिए. वरुणराम इस बात को लेकर दावा करते हैं कि उस मैनेजर का ही चुनाव करें जो पूरी तरह अंग्रेजी में बात करता हो. वरुणराम की इस पोस्ट के बाद से ही उनको ट्रोल किया जा रहा है और उनकी ये बात नेटिजन्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है.
फिलहाल वरुणराम गणेश की इस पोस्ट को लेकर लोग निशाना साध रहे हैं तो कई लोग उनकी इस सलाह से सहमत भी दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी सलाह का मजाक उड़ाया है और कहा है कि किसी की भाषा से उसके व्यवहार का कोई संबंध नहीं होता. इसी के साथ ही कुछ लोगों ने ये भी कहा है कि अच्छा बॉस होने का भाषा से कोई लेना-देना नहीं है और कई अच्छे बॉस हिंदी भी बोलते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…
Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…
Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…
US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…
2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…
Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…