ट्रेंडिंग

क्या कभी मां का गर्भ भी बन सकता है बच्चे का दुश्मन? एक रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Viral News: क्या कभी मां का गर्भ भी किसी बच्चे का दुश्मन हो सकता है? एक खबर सामने आने के बाद इसको लेकर बहस छिड़ गई है. ये तो सभी जानते हैं कि किसी भी बच्चे के लिए उसकी मां का गर्भ सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है लेकिन एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक मां का शरीर उसके बच्चे के लिए सबसे बड़ा दुश्मन बन गया है और वो उसे पूरी तरीके से खत्म करना चाह रहा है. इस खबर ने सभी को चौंका कर रख दिया है.

ये मामला अमेरिका से सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि एक महिला के साथ ऐसी घटना हुई है, जिसमें उसका गर्भ ही उसके बच्चे का दुश्मन बन गया है. यहां रहने वाले आर्थर विलियम नाम का शिशु अपनी मां के गर्भ में ही सेफ नहीं है. सोशल मीडिया पर वायरल इस खबर में कहा गया है कि गर्भ में बच्चे के सेफ न होने के कारण मां के गर्भ में रहने के बावजूद उसके खून को दो बार अब तक बदलने की जरूरत पड़ चुकी है. हालांकि मां के गर्भ में आर्थर एक साल का हो चुका है लेकिन उस रफ्तार से नहीं बढ़ पा रहा है, जिस रफ्तार से उसे बढ़ना चाहिए था.

ये भी पढ़ें-जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी पर पड़ रहा है बुरा असर, इतने सालों में खतरनाक बिंदु पर पहुंच जाएगा तापमान…अध्ययन में डरा देने वाला खुलासा

हालांकि मां और बच्चे की बिगड़ती हालत को देखते हुए आर्थर को सी-सेक्शन के जरिए गर्भ से बाहर निकाला गया. सात महीने के आर्थर की उम्र डॉक्टरों ने देखा कि उसके शरीर में उस रफ्तार से विकास नहीं हुआ है, जैसे कि सामान्य बच्चों का विकास होता है. हालांकि डॉक्टर ने जब जांच की तो पता चला कि आर्थर को आगे चलकर गंभीर पीलिया और सुनने की क्षमता जैसी बीमारी हो सकती है. जांच में डॉक्टरों ने पाया है कि बच्चे को अत्यधिक पीलिया है. फिलहाल उसे कार्डिक के नोआ आर्क चिल्ड्रन अस्पताल ले जाया गया. चौंका देने वाली बात तो ये है कि अक्सर इस बीमारी में लोगों का रंग पीला हो जाता है, वहीं इस बच्चे के साथ ऐसा कुछ भी नहीं था.

ये वजह आई सामने

डॉक्टर्स को जांच में पता चला कि जन्मे बच्चे का ब्लड ग्रुप उसके पिता मैट विलियम्स की तरह ही समान दुर्लभ था. डाक्टर ने इस केस को जब स्टडी किया तो वह बहुत ही हैरान हुए. इस ब्लड ग्रुप को RH NEGATIVE का कहा जाता है और मां सैम विलियम्स का ब्लड ग्रुप अलग था. यही कारण है कि मां का शरीर उस बच्चे को स्वीकार ही नहीं कर पा रहा था. फिलहाल इस मामले को चिकित्सा के क्षेत्र में काफी दुर्लभ माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

41 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

58 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

1 hour ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

1 hour ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

2 hours ago