ट्रेंडिंग

दुबई के 5 स्टार रिसॉर्ट की बालकनी में भारतीय महिला ने सूखने को डाले कपड़े…होटल ने कही ऐसी बात कि छिड़ गई बहस-Video

Dubai Viral Video: सोशल मीडिया पर दुबई के एक 5 स्टार होटल के कमरे की बालकनी पर कपड़े सुखाती हुई एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. खबरों के मुताबिक महिला भारतीय है और वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए दुबई (Dubai) गई थीं व अटलांटिस, द पाम (Atlantis, The Palm) में रुकी थीं. इंस्टाग्राम यूजर पल्लवी वेंकटेश ने इस वीडियो को शेयर किया है.

वीडियो को शेयर करते हुए पल्लवी ने कैप्शन में लिखा है कि “माएं अभी पाम अटलांटिस में मां बन रही हैं.” ये वीडियो तेजी से इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है. खबरों के मुताबिक, जैसे ही वीडियो को 11 मिलियन से अधिक बार देखा गया, अटलांटिस द पाम के आधिकारिक अकाउंट ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मां का कर्तव्य. हमें आशा है कि आपने अपने प्रवास का आनंद लिया! (हम हर बाथरूम में एक रस्सी शामिल करते हैं, ताकि आप नहाकर अपने कपड़े सुखा सकें). होटल की ओर से इतना कहना ही था कि सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई. हालांकि वायरल वीडियो में ये भी दिखाई दे रहा है कि होटल के एक अलग हिस्से की एक अन्य बालकनी में भी कुछ कपड़े सूख रहे हैं और तेज धूप निकली हुई है.

ये भी पढ़ें-Emergency: जानें कौन थीं ‘रुखसाना सुल्ताना’? जिनको देखते ही सड़क पर लग जाता था कर्फ्यू, इमरजेंसी के दौरान उनके इस काम से पुरुषों की कांप गई थी रूह

किसी ने की महिला की आलोचना, किसी ने कही ये बात

इस वीडियो पर होटल की ओर से टिप्पणी आते ही सोशल मीडिया यूजर्स में से किसी ने महिला की आलोचना की तो किसी ने उनका बचाव भी किया. एक यूजर ने कहा- “होटल ने सचमुच कमेंट किया.” तो वहीं एक अन्य यूजर कहा कि यह दूसरे देशों में बुरा व्यवहार है. आप जिस होटल में ठहर रहे हैं, उसके नियमों का सम्मान करें. इस पर एक अन्य ने लिखा कि “यूके में हर कोई ऐसा करता है. यह कपड़े सुखाने का एक प्राकृतिक तरीका है. नफरत करना बन्द करें.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

40 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

49 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

59 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago