ट्रेंडिंग

जानें कहां से आया हिजाब शब्द और इस्लाम में क्या हैं इसके मायने?

Hijab: हिजाब को लेकर न केवल भारत, ईरान ही नहीं बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आती रहती हैं और अब ये विद्रोह का पर्यायवाची बनता दिखाई दे रहा है. हालांकि अरबी में एक शब्द है हजब यानी छिपाना या ढकना. माना जाता है कि हिजाब शब्द वहीं से आया.

जानें क्या है हिजाब?

इस्लाम को मानने वालों के मुताबिक, हिजाब अपने आप में कोई कपड़ा नहीं है. अधिकांश तौर पर इस शब्द का इस्तेमाल मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले सिर के स्कार्फ़ के लिए किया जाता है. ये स्कार्फ़ सिर और गर्दन को ढकता है. हालांकि इसमें चेहरा दिखाई देता है.

ये भी पढ़ें-क्या सच में अंडे पर टूथपेस्ट लगाने से वो हो जाता है ट्रांसपेरेंट? जानें पूरी सच्चाई

जानें क्या है इस्लाम में हिजाब के मायने?

बीबीसी को दिए अपने इंटरव्यू में केरल यूनिवर्सिटी के इस्लामी इतिहास के प्रोफेसर अशरफ कदक्कल ने बताया कि इस्लामी विधिशास्त्र के सभी चार स्कूलों- शफ़ी, हनफ़ी, हनबली और मलिकी में साफ-साफ बताया गया है कि महिला के बाल को, खासतौर से गै़र-महरम के सामने, ढका होना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह से यह इस्लाम का अटूट हिस्सा है. इसके आगे ये भी कहा कि यहां तक कि इस्लामी कानून के आधार पर कुरान, हदीस, इज्मा और क़यास में भी ज़िक्र है कि बालों को ढकना चाहिए.

जानें क्या है हिजाब, नकाब, बुर्का, अल-अमीरा में अंतर?

हिजाब के बारे में जानने के बाद आइए अब जानते हैं कि नकाब किसे कहते हैं? इस्लाम के जानकारों के मुताबिक, नकाब, हिजाब से अलग होता है. नकाब चेहरे के लिए एक तरह का पर्दा होता है जिसे मास्क की तरह से इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ये मास्क से काफी अलग होता है. वहीं बुर्का की बात करें तो यह महिला को पूरी तरह से ढक देता है. बुर्का अगर कोई महिला पहनती है तो सिर्फ उसकी आंखें दिखती हैं बाकी शरीर का पूरा हिस्सा ढका होता है. तो वहीं अल-अमीरा की अगर बात करें तो यह भी हिजाब की ही तरह होता है, लेकिन इसमें एक खास टोपी भी होती है. बता दें कि ये एक टाइट फिटिंग वाली टोपी होती है जिसे महिलाएं सिर पर पहनती हैं फिर ऊपर से ट्यूब जैसा एक दुपट्टा या स्कार्फ को भी पहन लेती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राम-सीता विवाह की तिथी विवाह पंचमी, फिर क्यों नहीं होती इस दिन शादी?

पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.…

23 minutes ago

देश के विकास को लगेंगे पंख! मोदी सरकार ने दी दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, जानें तमिलनाडु और असम को क्या-क्या मिला?

केंद्र सरकार ने देश की परिवहन और कनेक्टिविटी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो…

41 minutes ago

NDA हुआ ‘संपूर्ण’ तो INDIA हुआ कमजोर? 2 साल में 4 दल जुड़े, 2 दल छूटे, अब 39 बनाम घटता कुनबा

शिरोमणि अकाली दल की एनडीए में घर वापसी से बीजेपी को पंजाब में नई ताकत…

46 minutes ago

AstroSage के ‘रहस्य वेद’ का बूम, आय में 700% उछाल; Gen-Z को लेकर दिए गजब आंकड़े

AstroSage AI Rahasya Ved Report: एस्ट्रोसेज कुंडली का AI ज्योतिषी 'रहस्य वेद' 10 लाख फॉलोअर्स…

53 minutes ago

लखनऊ में ED के नए ‘प्रवर्तन भवन’ की रखी गई नींव, 2029 तक पूरा होगा निर्माण

लखनऊ में ED के नए कार्यालय ‘प्रवर्तन भवन’ का भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ.…

1 hour ago