यूटिलिटी

LIC की धमाकेदार पॉलिसी…सिर्फ एक बार जमा करें पैसा, फिर जिंदगीभर मिलेगा 1 लाख पेंशन, जानिए तरीका

LIC New Jeevan Shanti Policy: हर कोई अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बचाने और उसे ऐसी जगह पर निवेश करने की योजना बनाता है ताकि आने वाले समय में उसे आर्थिक समस्याओं का समस्याओं का सामना न करना पड़े और उसकी नियमित आय हो. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए देश की सबसे बड़ी कंपनी LIC द्वारा कई योजनाएं पेश की जा रही है जो जीवनभर के लिए पेंशन की गारंटी देती है. इन्ही में से एक पॉपुलर स्कीम है LIC New Jeevan Shanti Plan जिसकी खास बात है कि इसमें एक बार निवेश करना पड़ता है और पेंशन जीवन भर के लिए तय की जाती है.

हर साल पा सकते हैं 1 लाख रुपये

भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC सभी उम्र के व्यक्तियों के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह की योजनाएं प्रदान करता है. LIC के रिटायरमेंट प्लान तो खासे पॉपुलर हैं जो रिटायरमेंट के बाद फाइनेंशियल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए खासतौर पर पेश किए गए हैं. बात करें एलाईसी न्यू जीवन शांति प्लान कि तो बता दें कि ये एक सिंगल प्रीमियम प्लान है और एक बार निवेश के जरिए रिटायरमेंट के बाद आपको नियमित पेंशन की गारंटी देती है. आप हर साल 1 लाख रुपये की पेंशन पा सकते हैं वो भी जीवनभर के लिए.

इस उम्र तक की एज लिमिट तय

LIC की इस पेंसन पॉलिसी के लिए कंपनी ने उम्र सीमा 30 साल से लेकर 79 साल तक कर दी है. इस पॉलिसी में गारंटेड पेंशन के साथ ही तमाम तरह के कई बेनेफिट्स भी मिल सकते हैं. इस प्लान को खरीदने के लिए दो ऑप्शन मौजूद हैं जिसमें पहला है हेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ और दूसरा है डेफर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ. यानी आप चाहें तो सिंगल प्लान में इन्वेस्ट कर सकते हैं या चाहें तो कंबाइंड ऑप्शन चुन सकते हैं.

ये भी पढ़ें: HDFC Bank ने 1 अगस्त से Credit Card नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब महंगा पड़ेगा क्रेडिट कार्ड यूज करना, जानें कैसे?

कैसे मिलेगी हर साल 1 लाख रुपये पेंशन

अब बताते हैं कि LIC की इस न्यू जीवन शांति स्कीम में एक बार निवेश करने के बाद आप कैसे 1,00,000 रुपये की सालाना पेंशन पक्की कर सकते हैं. तो जैसा कि बताया कि ये एक एम्युटी प्लान है और इसे खरीदने के साथ ही आप इसमें अपनी पेंशन लिमिट फिक्सड करा सकते हैं. तय की गई पेंशन आपको रिटायरमेंट के बाद जिंदगीभर मिलती रहेगी. इसमें निवेश पर शानदार ब्याज भी मिलेगा.

60 साल के बाद मिलेगा पेंशन

बात करें पेंशन की तो फिर अगर कोई 55 साल का व्यक्ति LIC New Jeevan Shanti प्लान को खरीदते समय 11 लाख रुपये इन्वेस्ट करता है, तो फिर पांच साल के लिए ये होल्ड रहेगा और 60 साल के बाद से हर साल आपको 1 लाख रुपये की पेंशन मिलने लगेगी. आप चाहें तो इसे छह महीने में या फिर हर महीने भी ले सकते हैं.

मौत हो जाने के बाद किसे दी जाती है पेंशन

LIC की न्यू जीवन शांति योजना में गारंटेड पेंशन के साथ ही जो अन्य लाभ मिलते हैं उनमें डेथ कवर भी शामिल है. यदि इस अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मौत हो जाती है तो उसके खाते में पूरी जमा राशि नॉमिनी को दे दी जाती है. 11 लाख के निवेश पर नॉमिनी को मिलने वाली रकम 12,10,000 रुपये होगी.  खास बात यह है कि आप इस प्लान को कभी भी सरेंडर कर सकते हैं और इसमें 1.5 लाख रुपये का न्यूनतम निवेश कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

15 minutes ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

46 minutes ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

1 hour ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

1 hour ago