उत्तर प्रदेश

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक राजेश्वर सिंह; कही ये बड़ी बात

MLA Rajeshwar Singh: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश्वर सिंह ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उनकी प्रशंसा करते हुए अनुपूरक बजट के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया है.

विधायक राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी से मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है, “सुशासन के शिल्पी, सांस्कृतिक, आर्थिक समृद्धि के ध्वजवाहक, यशस्वी मुख्यमंत्री परम श्रद्धेय @myogiadityanath जी से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया! आपका मार्गदर्शन जनसेवा के पथ पर मुझे सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है, स्नेहिल भेंट के दौरान सरोजनीनगर में संचालित विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया! प्रदेश के सर्वांगीण विकास को समर्पित 12909.93 करोड़ के महत्वपूर्ण अनुपूरक बजट हेतु आपका पुनः हार्दिक आभार!”

मालूम हो कि कल (30 जुलाई) यानी यूपी विधानमंडल सत्र के दूसरे दिन योगी सरकार ने विधानसभा में 12909.93 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया है. अनुपूरक बजट का आकार मूल बजट का 1.6 प्रतिशत है. बजट में सर्वाधिक 7500.81 करोड़ रुपये औद्योगिक विकास के लिए आवंटित किया गया है.

ये भी पढ़ें-Coaching Center Tragedy: राव कोचिंग सेंटर में इस वजह से भरा था पानी, पूरी हकीकत आई सामने; मुख्य सचिव की रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे

इसी के साथ ही 2000 करोड़ ऊर्जा विभाग, एक हजार करोड़ परिवहन विभाग को नई बसें खरीदने के लिए बजट प्रस्तावित किया गया है. इसके अलावा नगर विकास विभाग की अमृत योजना की सहायता के लिए 600 करोड़, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अल्पकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए 200 करोड़, ग्रामीण स्टेडियम एवं ओपन जिम के लिए 100 करोड़, माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत 284 राजकीय इंटर कॉलेजों में लैब की स्थापना के लिए 28.40 करोड़, 1040 राजकीय इंटर कॉलेज में आईसीटी लैब की स्थापना के लिए 66.82 करोड़ की व्यवस्था अनुपूरक बजट में की गयी है.

इसी के साथ ही संस्कृति विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए 74.90 करोड़, अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना के लिए 53.85 करोड़ रुपए दिये गए हैं. साथ ही इनमें आवासीय एवं अनावासीय भवनों के अनुरक्षण के लिए 2.79 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

21 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

34 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

1 hour ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

1 hour ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

2 hours ago