ट्रेंडिंग

युगवीर सिंह ने बनाया World Record, PM मोदी को 75वें जन्मदिन पर किया समर्पित

Gujarat News: कच्छ से आने वाले 7 वर्षीय युगवीर सिंह जडेजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि उन्हें समर्पित की है.

युगवीर ने गणित के जटिल स्थिरांक ‘पाई’ के 200 दशमलव अंकों को बंद आंखों से मात्र 24 सेकंड में बोलकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है. इस असाधारण उपलब्धि को वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने आधिकारिक रूप से मान्यता दी है.

युगवीर सिंह जडेजा ने कहा कि मैंने ‘पाई’ के 200 अंक याद करके वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया में जगह बना ली है. यह विचार मूल रूप से मेरे गुरु, योगेश सर का था, जिन्होंने मुझे अंक दिखाए और धीरे-धीरे मुझे उन्हें चरण दर चरण याद करना सिखाया. उन्होंने अपनी इस सफलता के लिए अपने माता-पिता को क्रेडिट दिया.

एयर स्पेस साइंस पसंद

युगवीर ने आगे कहा कि वे आगे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाना चाहते हैं, साथ ही तीन सपनों को पूरा करना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें एयर स्पेस साइंस पसंद है और इसरो में जाने का सपना है. वे बड़े होकर देश की सबसे जटिल परीक्षा यूपीएससी देना चाहते हैं. इसके अलावा, वे जेईई परीक्षा भी देना चाहते हैं.

अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की

युगवीर के पिता जसपाल सिंह जडेजा ने कहा कि युगवीर ने हाल ही में वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया के तहत मात्र 24 सेकंड में (पाई) के 200 अंक बताकर एक अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की है. इसके लिए तैयारी करना लगभग असंभव लग रहा था, लेकिन युगवीर की कड़ी मेहनत, लगन और असाधारण स्मरण शक्ति ने इसे संभव बना दिया.

अपनी प्रतिभा का परचम लहराया

कच्छ की धरती ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. मात्र 7 वर्ष की छोटी उम्र में युगवीर सिंह जडेजा ने अपनी असाधारण बुद्धिमत्ता, एकाग्रता और समर्पण से गणित के जटिल स्थिरांक (पाई) के 200 दशमलव अंकों को बंद आंखों से केवल 24 सेकंड में बोलकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है. इस उपलब्धि ने न केवल कच्छ और गुजरात, बल्कि पूरे भारत को गौरवान्वित किया है.

सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया उनका नाम

वे भुज के एक सामान्य परिवार से आने वाले असाधारण बालक हैं, जो अब दुनिया भर में सबसे तेज और सबसे कम उम्र के बच्चे के रूप में प्रसिद्ध हो गए हैं. वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने उनकी इस उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी है, और उनका नाम विश्व रिकॉर्ड के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया है. उनके परिवार की ओर से बताया गया कि उन्होंने 70 दिनों की गहन तैयारी में इस असंभव-सी उपलब्धि को हासिल किया.

15 से 20 दिनों तक योग साधना की

इस दौरान उन्होंने योग प्रशिक्षक की मदद से 15 से 20 दिनों तक लगातार योग साधना की, जिसने उनकी एकाग्रता और मानसिक शांति को और मजबूत किया. उनकी इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता का अहम योगदान रहा. उन्होंने युगवीर को बचपन से ही अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रोत्साहन देकर उसकी प्रतिभा को निखारा.

ये भी पढ़ें: PM Modi का जन्मदिन बना राष्ट्र गौरव का संदेश, आतंकवाद पर सख्त तेवर और टेक्सटाइल पार्क की सौगात

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

15 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

24 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

56 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago