क्रिस्टन ने रचाई पवन से शादी
Pawan Marries Swedish Girl: किसी ने सही ही कहा है कि प्यार न तो जात-पात देखता है और न ही सरहदें. ये तो हर बाधा और सीमा को पार कर जाता है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला है उत्तर प्रदेश के एटा जिले में, जहां स्वीडन से चलकर एक युवती शुक्रवार को अवागढ़ पहुंची और यहां के रहने वाले युवक से पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह कर लिया. दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई, कुछ महीनों में दोस्ती प्यार में बदल गया. दस साल दोनों के बीच जमकर इश्क चला जो अब विवाह के बंधन में बंध कर हमेशा के लिए एक हो गए.
जानकारी के मुताबिक, अवागढ़ के जलेसर रोड निवासी गीतम सिंह मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करते हैं. उनका बेटा पवन बीटेक कर देहरादून में नौकरी करने लगा. फेसबुक पर स्वीडन की क्रिस्टन लिवर्ट उनके संपर्क में आईं. दोनों की फेसबुक मित्रता कुछ दिनों बाद प्यार में बदल गई. दोनों की फोन कॉल और वीडियो कॉल के जरिये बातचीत होने लगी. करीब एक साल पहले क्रिस्टन आगरा में आई, जहां दोनों एक-दूसरे से मिले. दोनों ने प्यार की निशानी माने जाने वाले ताजमहल को साथ मिलकर देखा और उसी पल शादी करने का फैसला कर लिया था.
पवन ने बताया कि मेरे और क्रिस्टन के परिवार वालों को इस शादी से कोई आपत्ति नहीं थी. सभी की सहमति से शादी हुई है. वैवाहिक कार्यक्रमों को लेकर शुक्रवार सुबह से ही पवन के घर रिश्तेदारों का आना-जाना देखा गया. हल्दी, मंडप आदि का कार्यक्रम शाम तक चला. क्रिस्टन फ्लाइट से पहले आगरा पहुंचीं. इसके बाद देर शाम अवागढ़ आ गई. यहां जलेसर रोड स्थित प्रेमादेवी स्कूल में दोनों का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.
देखें क्या कहा पिता ने
पवन के पिता गीतम सिंह ने इस बारे में बताया कि बच्चों की खुशी में ही हमारी खुशी है. हम पूरी तरह से इस शादी से सहमत हैं. उधर, विदेश से आई दुल्हन की खबर पूरे कस्बे में फैल गई. दुल्हन और अनोखी शादी को देखने के लिए तमाम लोग वहां पहुंच गए.
देखें क्या बोली दुल्हन
इस विवाह को लेकर दुल्हन क्रिस्टन लिबर्ट ने मीडिया को से कहा कि मैं भारत इससे पहले भी आई हूं, मुझे भारत बेहद पसंद है और मैं इस शादी से बेहद खुश हूं.
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…