देश

Lucknow: इकाना में इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T-20 मैच आज, जानें किन इलाकों में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Lucknow: लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को भारतीय और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 क्रिटेट मैच खेला जाएगा. जिसके चलते राजधानी के कई रास्तों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. क्रिकेट मैच के मद्देनजर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी. डायवर्जन दोपहर तीन बजे से क्रिकेट समाप्ति यानी रात 10 बजे तक लागू रहेगा. यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक रईश अख्तर ने दी. इस दौरान जगह-जगह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी.

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाना है. इसको लेकर तैयारियां महीनों से चल रही थी. रविवार दोपहर तीन बजे से मैच शुरू होगा. इससे पहले राजधानी में कड़ी व्यवस्था के साथ ही बाहर से आने वालों के लिए भी खास व्यवस्था की गई है. डायर्जन सुचारू रूप से चले, किसी को कोई परेशानी न हो, इसके लिए भी पूरा ध्यान रखा गया है. जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई है. साथ ही ट्रैफिक पुलिस के जवानों को भी मुस्तैद किया गया है. बड़े वाहनों को बाहर ही बाहर निकलने के निर्देश दिए गए हैं. जबकि छोटे वाहनों के लिए भी डायवर्जन की व्यवस्था की गई है. इकाना के आस-पास क्रिकेट पास वालों को ही आने की इजाजत दी गई है. अन्य लोगों को इकाना की ओर जाने के लिए वजह बतानी होगी.

इधर से नहीं जा सकेंगे

-शहीदपथ तिराहा कानपुर रोड से सुलतानपुर रोड, रायबरेली रोड, अयोध्या रोड की ओर

-कमता शहीदपथ तिराहे से आने वाले वाहन सुलतानपुर रोड, रायबरेली रोड और कानपुर रोड की ओर

-उतरेटिया अंडरपास चौराहे से शहीपथ, अहिमामऊ, कमता तिराहा अयोध्या रोड

-गोसाईगंज कस्बा तिराहा सुलतानपुर रोड से अहिमामऊ चौराहा की ओर

-हुसड़िया अंडर पास चौराहे से अहिमामऊ, शहीदपथ तिराहा कानपुर रोड की ओर

-लालबत्ती चौराहे से अहिमामऊ चौराहा, सुलतानपुर रोड, कानपुर की ओर

जा सकेंगे इधर से

-बाराबिरवा चौराहे से बंगलाबाजारा, तेलीबाग, करियप्पा, लालबत्ती से 1090 चौराहे के रास्ते

-पॉलीटेक्निक चौराहा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा, समता मूलक, लालबत्ती, तेलीबाग और बाराबिरवा के रास्ते

-मोहनलालगंज अथवा तेलीबाग चौराहा से बाराबिरवा, करियप्पा चौराहे के रास्ते

-आदर्श कारागार के सामने से मोहनलालगंज कस्बा तिराहे के रास्ते

-1090 चौराहे के रास्ते

-लालबत्ती चौराहे से करियप्पा, तेलीबाग अथवा बंगलाबाजार चौराहे से बारिबरवा के रास्ते

ये भी पढ़ें: Lucknow Airport: लखनऊ हवाई अड्डे पर चार महीने तक रात की उड़ानें बंद, 23 फरवरी से नियम लागू, जाने वजह

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अब तक 5 इंटरनेशनल टी-20 मैच खेले गए हैं, जिनमें से दो मैच भारतीय टीम और तीन मैच अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए हैं. भारतीय टीम ने अपने दोनों मैच में जीत दर्ज की है. भारत ने वर्ष 2018 में पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 71 रन से शिकस्त दी थी.

Archana Sharma

Recent Posts

विंध्य त्रिकोण बना आस्था का नया केंद्र, दो साल में 60% बढ़े श्रद्धालु; योगी सरकार बना रही शक्तिपीठ सर्किट

UP News: विंध्याचल का धार्मिक पर्यटन तेजी से विस्तार पा रहा है. मां विंध्यवासिनी, काली…

21 minutes ago

दुनिया भर में क्यों फूट रहा जनता का गुस्सा? फ्रांस से अमेरिका तक सड़कों पर उतरे लोग

Global Protests: दुनिया के कई देशों में महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट और शिक्षा से जुड़े…

35 minutes ago

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

54 minutes ago

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

1 hour ago