देश

UP: लखीमपुर खीरी में भीड़ पर चढ़ा ट्रक, छह की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

UP: यूपी के लखीमपुर जिले में तेज रफ्तार से आ रही कार की चपेट में आए बाइक सवार को बचाने के लिए सड़क पर आ रहे ट्रक ने अपना संतुलन खो दिया, जिसके चलते वहां चल रहे लोगों पर ट्रक चढ़ गया. इस घटना में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. घटना सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पांगी खुर्द गांव के समीप शनिवार देर रात हुई.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहानि पर शोक व्यक्त किया है. सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को जीवित बचे लोगों का सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

एक चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि दो लोगों की हालत बेहद गंभीर है. उन्हें लखनऊ के एक चिकित्सा केंद्र में रेफर किया गया है.

ये भी पढ़ें: Firozabad News: दुल्हन को कार से उतारते वक्त हुई हर्ष फायरिंग, किशोरी के पैर में लगी गोली, वीडियो वायरल

अनियंत्रित ट्रक ने लोगों को कुचला-एसपी गणेश साहा

पुलिस अधीक्षक (एसपी) लखीमपुर खीरी गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि यहां एक बेहद दुखद घटना हुई है. एक स्कूटी और कार में टक्कर हुई थी. उसे बचाने और देखने के लिए कुछ लोग खड़े हो गए थे. बहराइच की तरफ से एक ट्रक आ रहा था जो कि अनियंत्रित हो गया और वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए. अभी चार लोगों की मौत की सूचना मिलाी है और कुछ लोग घायल हुए हैं. पहली प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाना था, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है. शुरुआत में ट्रैफिक जाम की स्थिति थी लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है. ट्रक किस तरह अनियंत्रित हो गया, यह अभी जांच का विषय है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

39 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

39 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

47 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago