दिल्ली - एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण
दिल्ली-एनसीआर पर प्रदूषण की परत छाई हुई है. बुधवार को AQI 354 यानी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया. नोएडा में एक्यूआई 406 और गुरुग्राम में यह 346 दर्ज किया गया. दिल्ली-एनसीआर पर प्रदूषण के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
वर्तमान में खासकर दमा और सांस की समस्या झेल रहे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. वहीं सुबह की सैर से बचने की सलाह दी जा रही. इससे निपटने के लिए ग्रैप का तीसरा चरण भी लागू हो चुका है. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 354 (बहुत खराब) श्रेणी में दर्ज किया गया.
शहर का एक्यूआई 390 दर्ज किया गया. प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए ग्रैप का तीसरा चरण लागू किया गया है. इसके बावजूद शहर में नियमों को दरकिनार कर प्रतिबंधित कार्य जारी है.
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप सत्रह दिनों में 10 गुने के लगभग हो गया है. वहीं अक्टूबर की 10 तारीख को ही दिल्ली की हवा साल में सबसे ज्यादा साफ-सुथरी रही थी. लेकिन, सिर्फ 17 दिनों के भीतर दिल्ली की हवा साल की सबसे ज्यादा जहरीली हो गई.
मौसम के अलग-अलग कारकों और पराली के धुएं ने दिल्ली की हवा को बहुत तेजी से प्रदूषित किया है. जबकि इस बार अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बरसात हुई थी.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…