ट्विटर पर 'ब्लू टिक' के लिए देने होंगे हर महीने आठ डॉलर
ट्विटर के नये मालिक Elon Musk ने ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन के लिए मंथली चार्ज की जानकारी ट्वीट कर के दी है. एलन मस्क ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है कि अब ब्लू टिक के लिए यूजर्स को हर महीने 8 डॉलर का भुगतान करना होगा. हालांकि, ऐलन मस्क ने यह भी कहा है कि हर देश में वहां की परचेजिंग पावर पैरिटी की खरीद क्षमता को देखते हुए इस चार्ज को लागू किया जाएगा. ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क ने ब्लू टिक पर चार्ज को लेकर लगातार ट्वीट किए हुए है. इस पर पहले 20 डॉलर की चर्चा थी.
अब ब्लू टिक के लिए हर महीने 8 डॉलर यानी करीब 660 रुपये का भुगतान करना होगा. बता दें कि ब्लू टिक के चार्ज पर सबसे पहले ये खबर आई थी कि मस्क इसके लिए यूजर्स से 20 डॉलर हर महीने चार्ज करने वाले है. इसको लेकर दुनियाभर में बहस छिड़ गई थी. सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे थे, जिसके बाद मस्क ने इसकी कीमत में कटौती करते हुए बताया कि अब हर महीने 20 की जगह सिर्फ 8 डॉलर का ही भुगतान करना होगा. वहीं पहले ट्विटर पर ब्लू टिक का सब्सक्रिप्शन फ्री था.
एलन मस्क ने बताया कि अगर कोई यूजर ब्लू टिक के 8 डॉलर का भुगतान कर रहा है, तो ब्लू टिक वालों को रिप्लाई, सर्च और मेंशन में पहली प्राथमिकता दी जाएगी. उन्हें लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट करने की भी सुविधा दी जाएगी. विज्ञापन भी पहले के मुकाबले आधे कर दिए गए है. उन्होंने बताया कि ब्लू टिक के लिए यूजर्स से मंथली भुगतान से ट्विटर को कंटेंट क्रिएटर्स को रिवॉर्ड के लिए एक रेवेन्यू भी दिय़ा जाएगा.
–भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…