ट्रेंडिंग

Ritika Tirkey: रितिका तिर्की कौन हैं, जो बन गईं वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली आदिवासी महिला लोको पायलट

Ritika Tirkey News: सोशल मीडिया पर इन दिनों रितिका तिर्की नाम की युवती का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में रितिका वंदे भारत एक्सप्रेस चलाते नजर आ रही हैं. उनका वीडियो कई राजनेताओं ने शेयर किया. बहुत-से लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं.

रितिका की चर्चा इसलिए ज्यादा हो रही है, क्योंकि वे झारखंड के एक छोटे से गांव से आती हैं, जो आदिवासियों का गांव है. और, रितिका वहां की पहली लड़की हैं, जिन्होंने भारत की सबसे प्रतिष्ठित ट्रेनों में गिने जाने वाली ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस का संचालन किया है, वे एक लोको पायलट हैं.

रितिका ने 2019 में भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के रूप में नौकरी शुरू की थी.

आदिवासी परिवार होने के बावजूद रितिका ने अपनी पढ़ाई में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रांची से पूरी की. इसके बाद BIT मेसरा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद भारतीय रेलवे में अपना करियर बनाया. वो बताती हैं कि उनके परिवार में माता-पिता और उनके चार भाई-बहन हैं.

रितिका ने BIT मेसरा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद रेलवे में करियर बनाया.

रितिका के माता-पिता को इस पर गर्व होता है कि उनकी लाड़ली ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस की लोको पायलट बन गई है, यह कामयाबी उसके दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को दर्शाती है. वे कहते हैं कि रितिका को ट्रेन चलाते समय अलग-अलग शहरों में जाना बहुत अच्छा लगता है.

नौकरी मिलने पर रितिका की पहली पोस्टिंग धनबाद डिवीजन के अंतर्गत चंद्रपुरा-बोकारो में हुई.

रितिका ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे अब ट्रेन चलाने में बहुत मजा आता है. मैं पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी दोनों चला सकती हूं. पहले ट्रेन का इंजन देखकर डर लगता था, अब बिल्कुल नहीं लगता. मैंने स्पीड में वंदे भारत एक्सप्रेस को भी दौड़ाया है.’

रितिका को रेलवे में बतौर सहायक लोको पायलट काम करके बहुत खुशी होती है। वो अपनी ड्यूटी से संतुष्ट हैं

हाल में ही झारखंड के बीजेपी नेता चंपई सोरेन ने रितिका का वीडियो शेयर कर उनकी सराहना की. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का वर्चुअल उद्घाटन किया था. तब 27 वर्षीय रितिका तिर्की वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन करते देखी गई थीं. रितिका ने सुविधाजनक अवसर मिलने पर पीएम मोदी की खूब तारीफ की.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

18 minutes ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

35 minutes ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

39 minutes ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

47 minutes ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

1 hour ago

बयानवीर राहुल गांधी! विदेश धरती, 10 साल, 18 बयान और हर बार सियासी बवाल; देखें पूरी लिस्ट

Rahul Gandhi Controversial Statements Abroad: शिकागो विश्वविद्यालय में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने राहुल गांधी…

1 hour ago