पीएम मोदी.
Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले को व्यक्तिगत त्रासदी करार देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सशस्त्र बलों की वीरता और साहस को देश की हर मां, बहन और बेटी को समर्पित किया.
राष्ट्र को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, “अब हर आतंकी संगठन जान चुका है कि भारतीय महिलाओं के सिंदूर को निशाना बनाने की कीमत जानता है.”
उन्होंने कहा कि पहलगाम हमला उनके लिए व्यक्तिगत रूप से दुखद था.
उन्होंने कहा, “मैं सशस्त्र बलों, खुफिया एजेंसियों और वैज्ञानिकों के साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया.”
इससे पहले, सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने युद्धविराम समझौते के बाद पहली बार अपने पाकिस्तानी समकक्ष के साथ हॉटलाइन पर बातचीत की. दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने शाम 5 बजे बात की और सीमा पर शांति बहाल करने के उपायों पर चर्चा की.
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने कहा कि वह इस संघर्ष को आगे नहीं बढ़ाएगा और युद्धविराम का उल्लंघन नहीं करेगा.
DGMO के बीच बातचीत ऑपरेशन सिंदूर के बाद 10 मई को पाकिस्तान के अनुरोध पर भारत के आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को रोके जाने के बाद बनी सहमती के आधार पर सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी रोकने पर केंद्रेत रही.
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि बहुस्तरीय काउंटर ड्रोन और एयर डिफेंस ग्रिड ने 9 और 10 मई की रात को पाकिस्तान के सभी हवाई हमलों को नाकाम कर निर्णायक ढाल की भूमिका निभाई.
उन्होंने बताया कि हवाई हमले की आशंका के चलते बहुस्तरीय रक्षा प्रणाली पहले से तैयार थी.
ऑपरेशन सिंदूर के पीछे के तर्क को सही ठहराते हुए DGMO घई ने कहा कि पहलगाम हमले के साथ पाकिस्तान के पापों का घड़ा भर गया था और उसे सबक सिखाने का समय आ गया था.
एयर मार्शल एके भारती ने पाकिस्तानी सेना की आलोचना करते हुए कहा कि भारत का इरादा केवल आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का था, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों का समर्थन कर इसे अपनी लड़ाई बना लिया.
उन्होंने बहुस्तरीय और एकीकृत वायु रक्षा प्रणाली को अभेद्य ढाल बताया, जिसने पाकिस्तानी ड्रोन और अन्य हवाई हमलों को नाकाम किया. उन्होंने कहा कि आकाश प्रणाली के साथ-साथ पुरानी युद्ध-परीक्षित प्रणालियों का प्रदर्शन भी शानदार रहा.
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर भारत की आतंक के खिलाफ नई नीति है: PM Modi
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…
PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख…