देश

PM Modi ने पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी, बोलें- “अब बात सिर्फ आतंकवाद और PoK पर होगी”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को स्पष्ट शब्दों में सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकवाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा और पाकिस्तान से किसी भी प्रकार की बातचीत केवल दो मुद्दों पर ही होगी – आतंकवाद का खात्मा और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) पर.

मोदी ने कहा, “अब न आतंक और बातचीत साथ चलेंगे, न व्यापार और खून. पाकिस्तान को तय करना होगा – वह आतंक के साथ रहेगा या शांति के साथ.” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत अब ‘परमाणु धमकी’ जैसे किसी भी दबाव में आने वाला नहीं है.

बुद्ध पूर्णिमा पर दिया शांति का संदेश

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर दिए गए अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि यह दिन शांति का प्रतीक है, लेकिन जब बात देश की सुरक्षा की हो, तो भारत शांति स्थापित करने के लिए अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा. उन्होंने कहा, “हमारे सैनिकों ने जो पराक्रम दिखाया है, वो देश की ‘नेशन फर्स्ट’ नीति का ही परिणाम है.”

प्रधानमंत्री ने बताया कि हाल ही में भारत ने पाकिस्तान के भीतर बने आतंक के अड्डों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया. “जब पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया, तो हमने जवाब में न केवल उनके आतंक के ठिकानों को, बल्कि उनके सैन्य ठिकानों को भी नष्ट कर दिया,” उन्होंने कहा.

ऑपरेशन सिंदूर की समीक्षा बैठक

इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी ने अपने आवास पर एक अहम बैठक की, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित कई शीर्ष अधिकारी मौजूद थे. इस बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मिली सफलताओं का आकलन किया गया.

बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह भी शामिल हुए. साथ ही, विदेश सचिव विक्रम मिस्री, आईबी निदेशक तपन डेका और रॉ प्रमुख रवि सिन्हा भी बैठक में उपस्थित थे.

यह बैठक ऐसे समय हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम को लेकर सहमति बनी है. पाकिस्तान ने हाल ही में हुए भारतीय वायुसेना के जबरदस्त हवाई हमलों के बाद संघर्षविराम की मांग की थी, जिनमें पाकिस्तान के 11 एयरबेस तबाह कर दिए गए थे.

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर भारत की आतंक के खिलाफ नई नीति है: PM Modi

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

18 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

25 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

30 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

37 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago