ट्रेंडिंग

VIDEO: चलती बाइक पर युवक-युवती कर रहे थे रोमांस, पुलिस ने लगाया भारी-भरकम जुर्माना, वीडियो वायरल

आजकल चलती बाइक पर बैठकर रोमांस करने का भूत कपल्स के सिर पर चढ़कर बोल रहा है. आए दिन ऐसे तमाम वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें युवक-युवतियां सड़कों पर चलती बाइक पर बैठकर अश्लील हरकतें करते हुए दिखाई देते हैं. जिसमें वीडियो वायरल होने बाद पुलिस कार्रवाई भी करती है. अब ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम से सामने आया है. जहां पर नेशनल हाईवे-9 पर एक कपल्स बाइक पर एकदूसरे के गले से लिपटकर जा रहे हैं. ये वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पुलिस ने 21 हजार रुपये का काटा चालान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने बाइक का 21 हजार रुपये का चालान काटा है. जिसकी जानकारी गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर के जरिए दी है.


यह भी पढ़ें- OYO रूम में महिला के साथ रंगरेलिया मनाते हुए पकड़े गए AAP विधायक, बोले- मैं सेवा करता रहूंगा, लोग बदनाम करने की कर रहे साजिश

फ्यूल टंकी पर बैठकर युवक को गले लगाए हुए है युवती

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती फ्यूल टंकी पर बैठी हुई है और युवक को गले लगाए हुए है. अब पुलिस ने चालान काटते हुए बताया है कि किन-किन नियमों का उल्लंघन करने पर 21 हजार रुपये का चालान कटा है. पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर 1 हजार, सही नंबर प्लेट न होने पर 5 हजार, एयर पॉल्यूशन के तय नियमों को तोड़ने पर 10 हजार और बिना राज्य सरकार की परमिशन के बिना पब्लिक प्लेस पर रेसिंग और स्पीड ट्रेल करने पर 5 हजार का जुर्माना लगाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

8 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago