ट्रेंडिंग

Viral Video: एटीएम मशीन के भीतर घुस गया सांप, बारिश के सीजन में रहना होगा सावधान

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार सांपों के वीडियो सामने आते रहते हैं. कभी पंखे से लटकता हुआ सांप तो कभी शॉवर से लटकता हुआ सांप. लेकिन अब एटीएम मशीन में सांप घुसने का वीडियो सामने आया है. कुछ समय पहले, तमिलनाडु में एक एटीएम मशीन में सांप देखे जाने के एक वीडियो ने नेटिज़न्स को आश्चर्यचकित कर दिया था. इस बार भी वीडियो में एक सांप एटीएम में घुसता नजर आ रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “यह अपने आप निकल जाएगा, दूर रहो.” एटीएम के बाहर खरे लोग कह रहे हैं कि ये निकलने का रास्ता खोज रहा है, छोड़ दो.”

सावधान रहने की जरूरत

बता दें कि बरसात के मौसम में जहां किसानों के खेतों व घरों में काम बढ़ गया है वहीं बिलों में पानी भर जाने से सांपों का भी खतरा बढ़ा है. इन सांपों का डर कहीं भी बना रह रहा है चाहे वह खेत हो या घर. लेकिन अब तो सांप एटीएम मशीन में भी दिखाई देने लगे हैं. ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है. इस मौसम में कहीं भी जाएं तो जरा अपने सेहत का ध्यान रखें.

इस बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है.  जिसमें कई कुत्ते, एक सांप को घेरकर उसपर हमला करते दिख रहे हैं.  वीडियो में कौन सी प्रजाति का सांप है इसके बारे में तो जानकारी नहीं है. पर सांप का हमला करने का तरीका काफी खतरनाक है. एक कुत्ते को वो सांप झाड़ियों में दिखता है तो वो कुत्ता अपने मुंह से उसे पकड़कर दबोच लेता है और जोर-जोर से हिलाकर जमीन पर पटक देता है. इतने में दो-तीन और कुत्ते आ जाते हैं और सांप पर हमला करने लगते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

9 hours ago