आस्था

Sawan Lucky Things: सावन में लाएं भगवान भोलेनाथ को प्रिय ये तीन वस्‍तुएं, भगवान शिव की कृपा से दूर होंगी आर्थिक परेशानियां तो बनेंगे बिगड़े काम

Sawan Lucky Things: सावन के महीने को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीनों में से एक माना गया है. यह महीना भगवान शिव को समर्पित है. ऐसे में भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए जहां कुछ खास विधियों से पूजा की जाती है वहीं सावन के पावन महीने में कुछ ऐसे सामान भी हैं जिन्हें घर लाना बेहद ही शुभ माना जाता है. यह शिवजी की प्रिय वस्‍तुएं हैं. इन्हें घर में रखने पर जहां घर परिवार में सकारात्मकता बनी रहती है, वहीं घर के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द भी बना रहता है. आइए जानते हैं वे कौन सी वस्तुए हैं.

रुद्राक्ष को लाना भी शुभ

रुद्राक्ष का सीधा संबंध भगवान शिव से माना जाता है. रुद्राक्ष को भगवान शिव का अंश माना जाता है. भगवान शिव के जहां आंसू गिरे वहां पर रुद्राक्ष पैदा हुआ था। सावन के महीने में रुद्राक्ष को घर में लाने से आपके घर में शुभता बढ़ती है. सावन के महीने में मंदिर में लाकर रुद्राक्ष रखें.

लाएं नाग-नागिन का जोड़ा

भगवान शिव को नाग देवता इतने प्रिय हैं कि वे इन्हे अपने गले में किसी आभूषण की तरह पहनते हैं. कालसर्प दोष होने पर जहां इन्हें पूजा के बाद नदी में प्रवाहित किया जाता है. वहीं घर में भी इन्हें रखना बेहद ही शुभ माना जाता है. अगर आप इन्हें घर में रखना चाहते हैं तो इन्हें घर के मुख्‍य द्वार के नीचे गड्ढा खोदते हुए दबा दें. माना जाता है कि इससे अटके हुए काम पूरे होने लगते हैं और घर में धन की बरकत होने लगती है.

इसे भी पढ़ें: Sawan 2023: सावन में इस मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन करने से दूर होता है कुंडली में मौजूद चंद्र दोष

त्रिशूल करेगा नकारात्मक शक्तियों को दूर

त्रिशूल भगवान शिव का न केवल एक प्रमुख हथियार है बल्कि यह उनका प्रतीक भी माना जाता है. सावन के महीने में इस घर में लाना अत्यंत ही शुभ है. शिवजी की कृपा प्राप्त करने के लिए घर में चांदी या तांबे का त्रिशूल लाकर घर में बने पूजा घर में रखें.मान्यता है कि ऐसा करने से शिवजी की कृपा प्राप्‍त होती है और अटके हुए काम पूरे होते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

9 hours ago