ट्रेंडिंग

शोरूम ने दे दिया इतना बिल कि घूमा कस्टमर का माथा, वहीं Ola स्कूटर पर दे मारा हथौड़ा, Video हुआ Viral

Ola Scooter Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को बीच सड़क पर अपने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric Scooter) को हथौड़े से तोड़ते हुए देखा जा सकता है.

90,000 का दे दिया बिल

मीडिया खबरों के मुताबिक, शोरूम ने स्कूटर मालिक को रिपेयर के नाम पर ₹90000 का बिल थमा दिया, जबकि स्कूटर की कीमत ही 1 लाख है, इससे हताश होकर व्यक्ति ने ठीक ओला शोरूम के सामने ही हथौड़े से मार कर अपना स्कूटर चूर-चूर कर डाला. वहीं खड़े लोगों ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.

यूजर ने वीडियो कैप्शन में लिखा, “शोरूम ने ₹90,000 का बिल बनाया, जिससे ग्राहक नाराज हो गया और उसने शोरूम के सामने ही स्कूटर तोड़ दिया.”

लोगों ने OLA की आलोचना की

वीडियो वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया यूज़र्स ने ओला (Ola) पर अपने ग्राहकों का ख्याल न रखने का आरोप लगाया है. लोगों ने ओला कंपनी द्वारा ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाओं की आलोचना की है. एक यूजर ने कहा, “अगर आप अपने ग्राहकों की बात नहीं सुनेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करेंगे, तो आप किसी भी बिजनेस में सफल नहीं होंगे.”

एक और यूजर ने कहा, “किसी भी कस्टमर को कभी भी इस हालात का सामना नहीं करना चाहिए. दोपहिया वाहन खरीदने वाले अधिकतर लोग या तो मिडिल क्लास के होते हैं या लोअर मिडील क्लास के. दोपहिया वाहन आमतौर पर उनका पहला वाहन होता है और यही उनकी लाईफलाइन भी. ऐसी घटनाओं को देखना दुखद है.”

9 लाख से ज्यादा बार देखा गया

वायरल वीडियो को अब तक 9 लाख 30 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कई सारे नाराज यूजर्स ने सौ से भी ज्यादा कमेंट किए हैं. हालांकि, ओला ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान जारी नहीं किया है.

इसी साल सितंबर में कर्नाटक में एक 26 वर्षीय मोहम्मद नदीम नाम के युवक ने हाल ही में ओला ई-स्कूटर खरीदा था, जिसमें कुछ दिनों बाद ही सर्विसिंग में समस्या होने लगी. ओला ई-स्कूटर की असंतोषजनक सर्विसिंग को लेकर वह इतना हताश हो गया कि उसने ओला इलेक्ट्रिक शोरूम में ही आग लगा दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

25 minutes ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

30 minutes ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

56 minutes ago

शिष्य की मौत के चर्चों के बीच प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान! भक्ति मार्ग पर टिके रहने का बताया सीक्रेट

Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…

56 minutes ago

‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…

1 hour ago