शख्स ने गधे को अपने बच्चे की तरह दुलारा
Baby Donkey And Man Video: अक्सर लोग घर में पालतू जानवर पालने का शौक रखते हैं जिस घर में वह रहते हैं वहां लोग उन्हें न केवल घर का मेंबर मानते हैं बल्कि उन्हें अपने बच्चे की तरह प्यार भी करते हैं. कहते हैं कि जो लोग अपने घर में पालतू जानवर पालते है उनकी आधी जान उसी में बसती है. वे अपने पेट के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स गधे को गोद में लेकर उसे बच्चे की तरह प्यार कर रहा है. कुछ सेकंड के इस विडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शख्स ने गधे के एक क्यूट से बेबी को अपनी गोद में लिया हुआ है. इस प्यार भरे वीडियो को देखकर आपका चेहरा भी खिलखिला उठेगा. देख सकते हैं कि शख्स बड़े प्यार से गधे को गले लगाता है और उसके माथे को चूमता भी है. वहीं बैकग्राउंड में जो म्यूजिक बज रहा है वो वीडियो पर बिल्कुल फिट बैठता है.
वीडियो देखकर आपको लगेगा मानो जैसे गधा कोई लोरी सुन रहा हो. इस वीडियो को सोशल अकाउंट एक्स पर @Natureisamazing शेयर किया गया है. इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा है गधों के बच्चों को बहुत कम आंका गया है. शख्स और गधे के बीच की यह क्यूट-सी बॉन्डिंग सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही है.
ये भी पढ़ें:Ajab-Gajab: जानिए क्यों इस पाकिस्तानी सिंगर का गाना सुन लोगों को आता है गुस्सा!
वीडियो पर 60 लाख से अधिक लोग देख चुके है जबकि कई यूजर्स ने इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दी है. एक यूजर ने लिखा है, लोग गधे को बेचारा प्राणी कहकर ताना मारते हैं, लेकिन मुझे ये वीडियो देखने के बाद पता चला कि ये इतने क्यूट भी होते हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा समझ में नहीं आ रहा है कि इस प्यार को क्या नाम दूं. एक अन्य यूजर ने लिखा है गधे सचमुच अच्छे होते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…