Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जानिए क्यों इस पाकिस्तानी सिंगर का गाना सुन लोगों को आता है गुस्सा!

Ajab-Gajab: आजकल एक सिंगर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसका गाना सुन लोगों का दिमाग हिल गया है. आइए आपको बताते हैं ऐसा क्यों?

चाहत फतेह अली खान

चाहत फतेह अली खान

Ajab-Gajab: हर किसी को गाना सुनना बेहद पसंद होता है. हां ये अलग बात है कि हर कोई अपने टेस्ट के हिसाब से गाना सुनता है. किसी को फास्ट म्यूजिक पसंद होता है तो किसी को रोमांटिक सॉन्ग्स बेहद पसंद होते हैं. बल्कि क्या आप जानते हैं कि डॉक्टर भी यही सलाह देते हैं कि आपको अपने पसंद का गाना जरूर सुनना चाहिए इस बीमारियां ठीक हो जाती हैं. मगर कुछ सिंगर ऐसे भी होते हैं जिनका गाना सुनने के बाद लोग अपना सिर पीटने लगते हैं. ऐसे में आज कल ऐसा ही सिंगर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसका गाना सुन लोगों का दिमाग हिल गया है.

सिंगर का गाना सुन आएगा गुस्सा 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी सिंगर खूब चर्चा में है. उसके कुछ वीडियोज भी जमकर वायरल हो रहे हैं. वहीं इस वीडियो में भी आप देख सकते हैं कि ये सिंगर कैसे हो रहे फंक्शन में माइक लिए गाना रहा है. इसी दौरान वहां मौजूद लोग उसका वीडियो शूट कर रहे हैं. साथ ही कुछ ऐसे भी हैं जो उस पर पैसो की बारिश करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं ये नजारा देख आप भी यही सोच रहे होंगे कि ये सिंगर कितना अच्छा गाना गाता होगा, लेकिन यहां आप एक दम गलत सोच रहे हैं. जी हां अगर आप उसका गाना सुनेंगे तो आपको गुस्सा आएगा या फिर आप हंसते-हंसते पागल हो जाएंगे. बता दें इस पाकिस्तानी सिंगर का नाम ‘उस्ताद चाहत फतेह अली खान’ बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : Viral News: बालों वाला परिवार… चेहरे से लेकर पूरे शरीर पर इतने अधिक बाल कि पहचानना मुश्किल… गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तस्वीर चर्चा में

बताया जा रहा है कि इस सिंगर का असली नाम काशिफ राणा है. आपको बता दें इस सिंगर का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर buttcaterer नाम आईडी पर शेयर किया गया है. वहीं लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘लानत है ऐसे सिंगर पर’, वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘ये पागल है क्या’.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital