चुनाव

चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक पीठासीन अधिकारी और दो कर्मचारियों की मौत, ये वजह आई सामने

Lok Sabha Elections 2024 Phase-3: आज देश में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोग मतदान कर रहे हैं. ये लोकसभा के तीसरे चरण का चुनाव है. दो चरण का चुनाव 19 और 26 अप्रैल को हो चुका है. जहां यूपी की 10 सीटों पर मतदान हो रहा है तो वहीं बिहार की पांच संसदीय सीट झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में भी वोटिंग हो रही है. देश भर में सभी जगह पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग जारी है. तो वहीं बिहार के सुपौल से दुखद खबर सामने आ रही है. यहां मतदान ड्यूटी पर तैनात एक पीठासीन अधिकारी की मौत हो गई है तो वहीं कर्नाटक में चुनाव ड्यूटी में तैनात दो कर्मचारियों की मौत हो गई है.

बिहार में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निर्मली विधानसभा के सरायरंजन के मतदान केंद्र संख्या 163 पर मतदान शुरू होने के बाद पीठासीन अधिकारी शैलेंद्र कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई. इस उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि वह पीआरएलएन हाई स्कूल (रतनपुर) में बतौर शिक्षक पदस्थापित थे. सुपौल डीएम के निर्देश पर शैलेंद्र कुमार के स्थान पर दूसरे पीठासीन अधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. इस घटना के बाद से ही मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल शैलेंद्र की मौत की वजह सामने नहीं आ सकी है.

ये भी पढ़ें-वोट डालने के बाद जनसैलाब के बीच पहुंचे पीएम मोदी, बुजुर्ग महिला ने बांधी राखी, भावुक हुए प्रधानमंत्री, देखें Video

दिल का दौरा पड़ने से हुई दो कर्मचारियों की मौत

तो वहीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कर्नाटक की 14 लोकसभा सीट पर मंगलवार को मतदान जारी है. इससे पहले यहां पर दुखद घटना सामने आई है. यहां पर चुनावी ड्यूटी में तैनात दो सरकारी कर्मचारियों की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई हैं. मंगलवार को निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने इसकी जानकारी मीडिया को दी है. सुत्रों की मानें तो गोविंदाप्पा सिद्दापुरा (48) सरकारी स्कूल में शिक्षक थे. सोमवार को बागलकोट जिले के मुधोल नगर में उनका निधन हो गया था. तो इसी के साथ ही उन्होंने ये भी जानकारी दी कि सहायक कृषि अधिकारी आनंद तेलांग (32) की मृत्यु बीदर जिले के कुदुम्बल में हुई. दोनों को ही चुनाव ड्यूटी में लगाया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago