ट्रेंडिंग

Delhi Metro में महिलाओं ने गाए भजन…CISF जवान के आने पर पकड़े कान, क्या आपने भी देखा ये VIDEO

Delhi Metro video viral: दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं मेट्रो के अंदर माता रानी का भजन-कीर्तन करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो-तीन महिलाएं सीटों पर बैठी है, जबकि कुछ फ्लोर पर बैठकर ढोलक और मंजीरे बजा रही हैं. उन्होंने माता रानी की तस्वीर भी सामने रखी है. ये नजारा देखकर अन्य यात्री थोड़े असहज नजर आ रहे हैं.

CISF के आने पर मांगी माफी

जैसे ही CISF के जवान मेट्रो में पहुंचे, महिलाओं ने तुरंत कीर्तन बंद कर दिया और माफी मांगने लगीं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वे बार-बार “सॉरी” कह रही हैं और कान पकड़ रही हैं. यह वीडियो Instagram यूजर billu_sanda_7011 द्वारा शेयर किया गया, जिसमें ‘Without Police’ और ‘With Police’ कैप्शन दिए गए हैं.

दिल्ली मेट्रो में साफ निर्देश हैं कि मेट्रो के अंदर किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधि, गायन या नृत्य की अनुमति नहीं है. यात्रियों को फ्लोर पर बैठना भी मना है. मेट्रो प्रशासन इसे सुरक्षित और अनुशासित यात्रा साधन बनाए रखने पर जोर देता है. नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

वीडियो को अब तक 27 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, “मेट्रो ट्रैवल के लिए है, भजन के लिए नहीं”, जबकि दूसरे ने कहा, “गाना अच्छा था, पर जगह गलत थी.” वहीं एक और यूजर ने सवाल उठाया कि, “जब मेट्रो में अश्लीलता होती है तब पुलिस कहां होती है?”

Aarika Singh

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

14 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

48 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago