ट्रेंडिंग

इस खास टमाटर के बीज की कीमत उड़ा देगी आपके होश! ऑडी और BMW से भी अधिक है रेट

Expensive Tomato Seeds: बारिश का मौसम शुरू होते ही टमाटर सहित सारी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. तो वहीं टमाटर के बढ़ते रेट से हर कोई परेशान है क्योंकि बिना इसके सब्जी स्वादहीन जो लगती है लेकिन एक खास तरह के टमाटर के बीज की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. जहां आजकल टमाटर 100 रुपये से लेकर 125 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है तो वहीं अगर इस खास टमाटर के बीज की बात करें तो ऑडी और बीएमडब्ल्यू से भी अधिक इसका रेट है.

जानें क्या है ये खास?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी खास बात ये है कि इस टमाटर के एक बीज से 20 किलो टमाटर की फसल उगाई जा सकती है. जिससे किसानों को अच्छा खासा मुनाफा होता है. हालांकि कई लोगों के दिमाग में ये सवाल भी उठ सकता है कि जो फसल उगाई जाती है उसी के बीज क्यों नहीं बचा लिए जाते? तो बता दें कि इस फसल से जो टमाटर होते हैं वो बीज रहित होते हैं, ऐसे में जब भी किसानों को इन टमाटरों की खेती करनी होती है तो उन्हें हर बार फिर से नए बीज खरीदने की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें-दशहरी और चौसा के बीच अमेरिका के दामी एटकिन्स व श्रीलंका का मैगीफेरा आम…चौंक गए न आप! यूपी के इस बाग में 352 किस्में

जानें क्या है खास सीड की कीमत

बता दें कि यहां पर हाजेरा जेनेटिक्स (Hazera Genetics) के द्वारा बेचे जाने वाले टमाटरों की बात की जा रही है. इसके एक किलो बीज की कीमत 3 करोड़ रुपये है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने खास सीड के लिए जाना जाने वाला हाजेरा टमाटर के उन्नत बीजों के लिए जाना जाता है. इसकी कीमत में कई किलो सोना भी खरीदा जा सकता है. इन दिनों इसके स्पेशल समर सन टमाटर के बीज खूब लोगों द्वारा खरीदे जा रहे हैं. खास बात ये है कि इन टमाटरों की कीमत ज्यादा होने के बाद भी लोग इसे खरीदते हैं. दरअसल स्वाद में ये टमाटर इतने अच्छे होते हैं कि जो भी इनको खरीद सकने की क्षमता रखता है वो इसे खरीद कर खाता है. कहा जाता है कि जो इस टमाटर को एक बार खा ले वह बार-बार खाने की डिमांड करेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

27 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

33 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago