उत्तर प्रदेश

दशहरी और चौसा के बीच अमेरिका के दामी एटकिन्स व श्रीलंका का मैगीफेरा आम…चौंक गए न आप! यूपी के इस बाग में 352 किस्में

Mango Season: आम का सीजन चल रहा है. जो लोग आम खाने के शौकीन हैं वो इस मौसम में जी भर के आम का सेवन करते हैं. तो वहीं देश के कई हिस्सों में आमों की प्रदर्शनी भी लगी हुई है जिसमें कई तरह के आम देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है जिसमें 7 एकड़ में फैले बगीचे में आम की एक-दो नहीं बल्कि 352 किस्मों में खेती की जा रही है. यह बाग इतना खास है कि इसे देखने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से लेकर कई दिग्गज जा चुके हैं.

इस बाग की खास बात ये है कि यहां पर दशहरी व चौसा के बीच ही अमेरिका के टामी एटकिन्स, पैरी, ओस्टीन आम, आस्ट्रेलिया का कालिग्टन प्राइड आम के साथ ही श्रीलंका का मैगीफेरा आम भी देखने को मिल रहा है. ये तो सभी जानते हैं कि दशहरी आम के लिए उत्तर प्रदेश का मलिहाबाद प्रसिद्ध है, लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आमों की तमाम किस्में एक बाग में देखने को मिल रही हैं. तो वहीं इस बाग की स्थापना करने वाले एसएन शुक्ला को मैंगो मैन के नाम से जाना जाता है.

ये भी पढ़ें-जो कभी अपने बच्चे को नहीं करा सकीं थीं स्तनपान… फिर भरे हजारों नवजात बच्चों के पेट; जानें कौन हैं रक्षा जैन

बाग में आम कि 27 प्रजातियां

उनके बाग में कुछ ऐसे भी पेड़ हैं जिसमें साल भर फल होते हैं तो वहीं बारहमासी आम की 27 प्रजातियां इस बगीचे में हैं. मैंगो मैन के बाग में एक ओर आम तैयार होता है तो दूसरी ओर बौर भी निकल आती है और फिर ये आम पूरे बाग की शोभा बढ़ाते हैं. बता दें कि एसएन शुक्ला को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है.

एक आम आधा किलो का

ये बाग लखनऊ में अवध चौराहे से हरदोई बाईपास पर बुद्धेश्वर से पहले हाईवे के किनारे ही स्थित है जिसका नाम मैंगोफेस्ट बाग है. बगीचे में सिंदूरी रंग के आम पूरे बाग की शोभा बढ़ाते हुए दिखाई देते हैं. यहां पर आधा किलो तक आम पेड़ो पर लटकते हुए दिखाई देते हैं. सबसे खास बात तो ये है कि पेड़ एक लेकिन आमों की किस्में इस पर अनेक दिखाई देती है.ऐसा इसलिए क्योंकि पेड़ के तने में कई किस्मों की ग्राफ्टिंग (कलम बांधना) की गई है. इसी वजह से एक पेड़ में कई तरह के आम देखने को मिल रहे हैं.

मल्टी फार्मिंग की ट्रेनिंग

आम की कई किस्मों का उत्पादन करने वाले एसएन शुक्ला का एक दशहरी का बगीचा भी है जो कि नरौना स्थित गांव में है और वह किसानों को भी इसके लिए जागरुक करते हैं. वह आम के बागीचे को मल्टी फार्मिंग बनाने के लिए ट्रेनिंग दे रहे हैं. उनके आम के बगीचे में एक कतार में जहां आम के पेड़ दिखाई देते हैं तो दूसरी ओर हल्दी और अदरक भी उगता है. इसी के साथ ही इलायची, कपूर, नारियल और दालचीनी के भी पेड़ लगे हैं. तो वहीं एसएन शुक्ला के बगीचे में पैरी के साथ ही अंगूरदाना, नूरी, केंट, तोतापरी, गुलाब खास, सेंशेसन, अंबिका, प्रतिभा, अरुनिका, केसर, अल्फांजे, वैगन पतली, लालिमा, सूर्या, सीपिया, मल्लिका, लंबोदर, आम्रपाली सहित देश से लेकर विदेश की 352 प्रजाति देखने को मिलती है. बता दें कि वह फल उत्पादकों के लिए जागरुकता अभियान भी चला रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘रेप वर्षों तक नहीं, एक दिन भी काफी…’: सुप्रीम कोर्ट में तरुण तेजपाल की अर्जी पर तुषार मेहता का कड़ा जवाब

रेप केस में सजा भुगत रहे पूर्व संपादक तरुण तेजपाल के सरेंडर के बाद सुप्रीम…

40 seconds ago

CM रेखा गुप्ता के काम की संध्या बजाज ने की तारीफ, बोलीं- आखिरी आदमी तक पहुंचे योजना का लाभ

BJP नेता संध्या बजाज ने दिल्ली की CM रेखा गुप्ता सरकार के काम की सराहना…

21 minutes ago

‘मैं ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं, फिर भी लिखूंगा…’ नेशनल अवॉर्ड विनर संजय मिश्रा ला रहे अपनी आत्मकथा

Sanjay Mishra Autobiography: अभिनेता संजय मिश्रा अब लेखक के रूप में अपनी नई पारी शुरू…

27 minutes ago

रायबरेली से अखिलेश ने निकाली PDA रथयात्रा, सपा-कांग्रेस गठबंधन में क्या कुछ चल रहा है?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव ने रायबरेली से…

35 minutes ago

दिल्ली में मंचन हुआ ‘अमर बलिदान’, गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को किया याद

दिल्ली के श्रीराम सेंटर में ‘अमर बलिदान’ नाटक का मंचन हुआ. गुरु तेग बहादुर जी…

50 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, INDIA ब्लॉक दोनों सदनों में लाएगा प्रस्ताव

Gyanesh Kumar removal impeachment: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए INDIA ब्लॉक फिर नया…

51 minutes ago