यूटिलिटी

7th Pay Commission: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बढ़ेगी सैलरी! सरकार का ऐलान

7th Pay Commission: उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है. दरअसल केंद्र सरकार की तरफ से इस बार की दिवाली से पहले 15 लाख कर्मचारियों और 8 लाख पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा सकती है. इसके साथ ही नॉन गैजेट्ड कर्मचारियों को बोनस देने की भी संभावना जताई जा रही है.

रिपोर्ट्स का कहना है कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद यह फैसला लेगी. केंद्र सरकार की ओर से सितंबर के आखिरी हफ्ते या अक्टूबर के पहले हफ्ते में महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की जा सकती है. हालांकि, इस कदम से राज्य सरकार के खजाने पर लगभग 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

7000 रुपये से ज्‍यादा म‍िलने की उम्‍मीद

डीए को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 54 प्रतिशत कर दिया जाएगा. जुलाई से इसकी गणना की जाएगी. गौरतलब है कि पिछले साल बोनस के रूप में राज्‍य कर्मचारियों को करीब 7,000 रुपये मिले थे. ये बोनस सिर्फ नॉन गजटेड अफसरों को दिया जाता है. बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया जाएगा.

3 हजार करोड़ रुपये का भार पड़ेगा

बताया जा रहा है कि डीए और बोनस से यूपी सरकार के ऊपर 3 हजार करोड़ रुपये का भार पड़ेगा. इसको लेकर वित्‍तीय विभाग अपनी तैयारी में जुटा हुआ है. आपको बता दें कि यूपी में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में साल में तीन बार बढ़ोतरी होती है. दो बार महंगाई भत्‍ता बढ़ता है जबकि एक बार वेतन में इंक्रीमेंट लगाया जाता है. जनवरी और जुलाई में डीए बढ़ता है. इसी तरह साल में एक बार इंक्रीमेंट लगाया जाता है.

शिक्षकों के मुद्दे पर भी चर्चा

डीए और बोनस के अलावा, राज्य सरकार ने एडेड कॉलेजों के तदर्थ शिक्षकों और 2016 के आदेश के तहत विनियमित हुए शिक्षकों की पेंशन से संबंधित मुद्दों पर भी ध्यान दिया है. शिक्षक संगठनों ने उप मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि तदर्थ शिक्षकों के वेतन और पेंशन से जुड़े मामलों पर जल्द निर्णय लिया जाए. इसके अलावा, 1981 से 2020 तक 40,000 शिक्षकों और कर्मचारियों की बिजलेंस (सर्तकता) जांच को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई, जहां अनावश्यक जांच से बचने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने पर सहमति बनी.

ये भी पढ़ें : Post Office की ये है शानदार स्कीम, सिर्फ ब्याज से ही कमाई होगी 2 लाख रुपये, इतना करना होगा निवेश

8वें वेतन आयोग का गठन कब?

फरवरी 2014 में 7वें वेतन आयोग का गठन सरकारी कर्मचारियों के लिए किया गया था, ताकि लोगों को महंगाई के हिसाब से सैलरी में बढ़ोतरी हो सके. अपनी स्थापना के बाद आयोग द्वारा प्रस्तुत की गई सिफारिशें 1 जनवरी, 2016 से लागू की गईं. हर दशक में वेतन आयोग बुलाया जाता है और इसे लागू किया जाता है, ताकि लोगों को लाभ मिल सके. ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि जल्‍द केंद्र सरकार आठवां वेतन आयोग लागू कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago