AC Blast in Summer: गर्मी के मौसम में हीट के कारण एसी फटने की घटना बहुत आम होती जा रही है. ऐसे में आग लगने के और जान माल का खतरा भी होता है. वैसे तो एसी के फटने के चांसेज कम होते हैं लेकिन अगर इसके रखरखाव में सावधानी नहीं बरती तो इससे बम बिस्फोट भी हो सकता है. अगर आप रोज एसी का इस्तेमाल करते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें.
एसी के फटने का सबसे बड़ा कारण उसका मेंटेनेंस और गलत तरीके से इंस्टॉलेशन होता है. इसलिए जब भी एसी इंस्टॉल करवाएं तो किसी प्रोफेशनल से ही करवाएं.
यदि एसी की सफाई या सर्विसिंग सही समय पर ना हो तो उसके हीट बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे की एसी विस्फोट हो सकता है.
यदि आपके AC का रेफ्रिजरेटर का स्तर बहुत कम है तो इससे यूनिट ज्यादा गरम हो सकता है. इसलिए कोशिश करें कि रेफ्रिजरेजर को उपर ही इंस्टॉल करवाएं
बिजली की सप्लाई अगर अच्छे से ना हो रहा हो तो एसी फटने का खतरा होता है. बार-बार वोल्टेज का बढ़ना-घटना मशीन की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है. इसलिए ऐसी स्थिति में एसी का कनेक्शन स्विच बोर्ड से हटा दें.
ग्रेटर नोयडा के एक गर्ल्स हॉस्टल में एसी फटने से आग लगने की घटना सामने आई है. गुरुवार शाम लगभग 5 से 6 के बीच हॉस्टल में आग लग गई,जहां छात्राओं को जान बचाने के लिए बालकनी से कुदना पड़ा. हालांकि फायर बिग्रेड ने समय पर आकर आग पर काबू पा लिया था. लेकिन छात्राओं को दूसरी मंजिल से कूदने की वजह से चोटें आई हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है आगे कारवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…