यूटिलिटी

सुकन्या समृद्धि योजना में कितने साल बाद खाता खुलवाने से मिलता है पूरा फायदा, जानिए क्या है नियम

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार बेटियों के लिए आए दिन कोई न कोई योजनाएं निकालती रहती है. ऐसी ही एक योजना का नाम है सुकन्या समृद्धि योजना. इसका मकसद बेटी के भविष्य के लिए माता-पिता द्वारा बचत को बढ़ावा देना है.

इस योजना में 10 साल तक की बच्ची का खाता खुलवाया जा सकता है.खाते में हर महीने एक हजार रुपए जमा कराना पड़ता है. यह राशि खाता खोलने के 15 साल तक ही जमा करानी होती है. इस छोटी बचत पर सरकार ज्यादा ब्याज देती है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कितने साल बाद खाता खुलवाने से मिलता है पूरा फायदा.

कितने साल बाद खुलवा सकते हैं खाता

सुकन्या समृद्धि योजना में 10 साल तक की बच्ची का खाता खुलवाया जा सकता है. वहीं अगर बेटियां 21 साल की उम्र में अकाउंट से पैसे निकलवाना चाहती है तो निकाल सकती है. यह एक बचत योजना है, जिसके तहत 8.2 का ब्याज दर मिल रहा है. इस योजना के जरिए आप कम से कम 250 रुपए प्रति साल या ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं. हर साल मार्च तक आपको इस खाते में पैसा जमा करना होता है. क्योंकि ये सरकारी योजना है ऐसे में कोई रिस्क नहीं रहता आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है. इस योजना में सिर्फ दो लड़कियों का ही सुकन्या खाता खोला जा सकता है.

ये भी पढ़ें:दुनिया में भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार सबसे तेज, UN ने भी बढ़ाई इस वर्ष के लिए इतनी विकास दर

कब निकाल सकते हैं पैसा

सुकन्या योजना बच्ची के 21 साल पूरे करने पर ही मैच्योर होती है. अब अगर आपको पहले पैसा निकालना है तो बेटी के 18 साल की उम्र पूरी करने के बाद पैसा निकाल सकते हैं. इस दौरान अब कुल जमा राशि का 50 फीसदी हिस्सा निकाल सकते हैं. बाकी का हिस्सा बेटी की पढ़ाई और आगे की चीजों के लिए सेव रहता है.

बता दें कि सुकन्या समृद्धि खाते से 18 साल की उम्र से पहले किसी भी तरह की निकासी नहीं की जा सकती है. ऐसे में अगर आपको पैसे निकलवाने है तो उसके लिए आपको बेटी के 18 साल पूरे होने तक का इंतजार करना होगा. इसके बाद ही आप खाते से पैसा निकाल सकते हैं. इस योजना के तहत करोड़ों खाते खोले गए हैं और लोग हर साल अच्छी रकम इसमें डालते हैं. क्योंकि योजना में ब्याज काफी अच्छा मिल रहा है.

जानिए क्या है नियम

अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना में अपनी बेटी का खाता खुलवाना चाहते हैं तो उसके लिए अगर आपको एक बेटी के बाद दो जुड़वां बेटियां होती हैं तो उन दोनों के लिए खाता खोलने का प्रावधान किया गया है. मतलब सुकन्या योजना में एक साथ तीन बेटियों के नाम पैसा जमा किया जा सकता है और उस पर टैक्स छूट क्लेम कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

14 minutes ago

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट में सुनवाई; बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने को दी गई है चुनौती

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण के आरोपों से बरी किए…

15 minutes ago

Ayodhya News: पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी से मारपीट का आरोप, पेट्रोल पंप विवाद में हंगामा

अयोध्या में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी ने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के विवाद…

18 minutes ago

जिस मां ने पाला, उसी की बन गई कातिल, इंस्टाग्राम वाले प्यार के लिए बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

Sonipat Mother Murder Case: हरियाणा के सोनीपत में बेटी जानवी पर अपने प्रेमी विकास के…

26 minutes ago

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

50 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

1 hour ago