दुनिया

किर्गिस्तान में हिंसा के दौरान तीन पाकिस्तानी छात्रों की हत्या… विदेश मंत्री ने भारतीयों को दी ये बड़ी सलाह

Kyrgyzstan Violence: मध्य एशिया के देश किर्गिस्तान में स्थानीय और विदेशी छात्रों के बीच हुई झड़प के बाद भड़की हिंसा में तीन पाकिस्तानी छात्रों की हत्या हो गई है. इसके बाद भारतीय छात्रों की जान भी खतरें में पड़ गई है. दरअसल किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में स्थित मेडिकल विश्वविद्यालयों के कुछ छात्रावासों पर स्थानीय लोगों ने हमला किया है, जहां भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के छात्र रहते हैं.  घटना को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है.

घटना को देखते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि ‘हम भारतीय छात्रों के साथ लगातार सम्पर्क बनाए हुए हैं. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन भारतीय छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे घरों के अंदर ही रहें और कोई भी समस्या होने पर दूतावास से संपर्क करें.’ तो दूसरी ओर भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि ‘हम भारतीय छात्रों की भलाई के लिए बिश्केक में हालात पर नजर रखे हुए हैं. हालात फिलहाल नियंत्रण में है. हालांकि भारतीय छात्रों को फिलहाल घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी जाती है और दूतावास के संपर्क में रहें.’

ये भी पढ़ें-France शासित New Caledonia द्वीप पर इस वजह से भड़के दंगे, चार लोगों की मौत, आपातकाल लागू, TikTok ऐप बैन

पीट-पीट कर मार डाला गया है छात्रों को

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां पर स्थानीय लोगों ने तीन पाकिस्तानी छात्रों को पीट-पीटकर मार डाला है. खबर सामने आ रही है कि वहीं रहने वाले लोग दूसरे पाकिस्तानी छात्रों को भी निशाना बना रहे हैं. तो वहीं भारतीय और पाकिस्तानी छात्रों के दिखने में बहुत अंतर न होने के कारण भारतीय छात्रों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है और उनको घर में रहने की सलाह दी गई है. दूसरी ओर पाकिस्तानीं स्टुडेंट्स, जिसमें लड़कियां भी शामिल हैं, ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बचा लेने की गुहार लगाई है.

इस वजह से भड़की हिंसा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कुछ मिस्त्र और अरब के छात्रों का स्थानीय लोगों से झगड़ा हुआ था जिसमें अरब के छात्रों ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट कर दी थी. इस मामले में पाकिस्तानी छात्रों पर आरोप लगाने के बाद स्थानीय लोगों ने उन पर हमला कर दिया और तीन पाकिस्तानी छात्रों को बेरहमी से मार डाला. वहीं घटना को लेकर पाकिस्तान मिशन ने कहा है कि हिंसा के बीच बिश्केक में मेडिकल विश्वविद्यालयों के कुछ छात्रावासों पर हमला किया गया है, जहां भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के छात्र रहते हैं.

भारत ने जारी किया नम्बर

बिश्केक में भारतीय मिशन ने पोस्ट किया, “हम अपने छात्रों के संपर्क में हैं. स्थिति फिलहाल शांत है, लेकिन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फिलहाल घर के अंदर ही रहें और किसी भी समस्या के मामले में दूतावास से संपर्क किया जा सकता है. इसी के साथ ही 0555710041 नम्बर जारी किया गया है जिस पर 24-7 घंटे सम्पर्क किया जा सकता है.

पीएम शहबाज ने भी जताई चिंता

घटना को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी चिंता जताई है और एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि “किर्गिस्तान के बिश्केक में पाकिस्तानी छात्रों को साथ हुई घटना को लेकर चिंतित हूं. मैंने पाकिस्तानी राजदूत को आवश्यक मदद और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है. मेरा कार्यालय भी दूतावास के संपर्क में है और स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘देश के लिए गर्व का पल’, भारतीय पैरा एथलीटों की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का संदेश

Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…

2 minutes ago

ना गैस, ना पैसा… सिर्फ बड़बोलापन! जानिए कैसे पाकिस्तान में ठप हुआ रसोई का चूल्हा; मचा हाहाकार

Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…

3 minutes ago

एमपी में जहरीली शराब का कहर: 3 महीने में तीसरा बड़ा कांड, 13 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…

10 minutes ago

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

43 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

46 minutes ago