यूटिलिटी

Jio के इन प्लान्स के साथ मिल रहा Amazon Prime और Netflix का सब्सक्रिप्शन, जानिए डिटेल्स

Reliance Jio देश की उन टेलिकॉम कंपनियों में से एक है जिसने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है. मुकेश अंबानी की रिलांयस जिओ देश में 4G क्रान्ति लाने में सबसे आगे थी. इस कंपनी के पास आज देश में बहुत बड़ा यूजर बेस मौजूद है जो प्रीपेड और पोस्टपेड सर्विस का फायदा दे रहा है. रिलायंस के पास यूजर्स के लिए अलग-अलग कैटिगिरी में प्रीपेड प्लान दिए जा रहे हैं, वहीं पोस्टपेड प्लान के लिए भी कई ऑपशनस कंपनी ऑफर करती है.

यदि आप उन यूजर्स में से हैं जो भरपूर डेटा के साथ Netflix, Amazon Prime Video जैसे ऐप्स का एक्सेस फ्री में चाहते हैं तो कंपनी आपके लिए 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को ले सकते है. हम आपको बताने जा रहे हैं ‘छोटा पैकेट बड़ा धमाल’ टाइप वाले जियो के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के बारे में

Reliance Jio का 399 रुपये वाला प्लान

399 रुपये वाले रिलायंस जियो पोस्टपेड की वैलिडिटी एक बिल साइकल यानी 28 दिन की रहेगी. इस पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को 75 जीबी डेटा कंपनी ऑफर कर रही है. प्लान में मिलने वाले इस डेटा के खत्म होने के बाद ग्राहकों को 10 रुपये प्रति जीबी के हिसाब से पैसे देने पड़ते हैं. इस पोस्टपेड प्लान में कुल 200 जीबी डेटा रोलओवर की सुविधा दी जा रही है.

इसके साथ ही रिलायंस जियो के इस पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल की भी सुविधा मिलेगी. यानी देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल आप असानी से कर सकते  है. ग्राहकों को इस प्लान में 100 एसएमएस भी हर दिन दिए जा रहे  हैं.

Reliance Jio Postpaid Plus सर्विस की सबसे खास बात है कि इसमें मिलने वाले फ्री OTT सब्सक्रिप्शन है. जियो का 399 रुपये वाला प्लान नेटफ्लिक्स और ऐमजॉन प्राइम की मुफ्त मेंबरशिप ऑफर कर रहा है. ध्यान देने वाली बात है कि जियो के इस प्लान में मिलने वाली ऐमजॉन प्राइम वीडियो मेंबरशिप 1 साल के लिए वैलिड रहेगा. इसके साथ ही ग्राहक इस प्लान में जियो टीवी, जियोसिक्योरिटी और जियोक्लाउड ऐप्स का भी फ्री एक्सेस इस ऐप में ले सकते है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

12 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

15 minutes ago

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

25 minutes ago

‘एक साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास…’ अमित शाह ने पीएम मोदी के शासन के गिनाए 25 साल

Gurugram News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा…

27 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य के बाद वृंदावन में एक और कांड, गुरुकुल में जहरीली गैस से 4 छात्रों की तड़पकर मौत

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित संस्कृत गुरुकुल में पानी के गहरे टैंक की सफाई के…

33 minutes ago

नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…

40 minutes ago