चेतन शर्मा
टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को मिली करारी हार के बाद BCCI ने एक बड़ा एक्शन ले लिया है. चेतन शर्मा समेत पूरी सिलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया गया है. बीसीसीआईन ने नए चर्यनकर्ता की प्रकिया भी शुरु कर दी है.
टीम इंडिया की विश्व कप में हाहाकारी हार के बाद बीसीसीआई ने कड़ा कदम उठाते हुए चेतन शर्मा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है. BCCI ने अब चीफ सेलेक्टर समेत कुल पांच पदों के लिए आवेदन भी आमंत्रित किए हैं.
ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह भारतीय टीम हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. हार के बाद मैन इन ब्लू की चौतरफा आलोचना हुई. टी20 फार्मेट के कप्तान समेत कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के बदलाव की भी मांग उठी. पूर्व खिलाड़ियों ने भी टीम कॉम्बिनेशन पर सवाल किए थे. वहीं टीम के खिलाड़ियों के चयन पर चर्यनकर्ताओं को भी निशाने पर लिया गया इसी के चलते टीम के मुख्य सेलेक्टर चेतन शर्मा पर BCCI की गाज गिर गई. चेतन शर्मा के साथ पूरी समिति को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही टीम के सेलेक्शन के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ता पद के लिए आवेदन भी मंगाए हैं.
बीसीसीआई ने चेतन शर्मा समेत पूरी सिलेक्शन कमेटी को बर्खास्त करने के बाद नए चर्यनकर्ता के लिए प्रकिया शुरु कर दी है. BCCI सचिव जय शाह ने बताया कि नई राष्ट्रीय चयन समिति के लिए पूर्व खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं बीसीसीआई नेअपने आधिकारिक वेबसाइट पर बताया कि चयनकर्ता के पांच पद खाली हैं. टीम के चर्यनकर्ता कमेटी के लिए वो ही पूर्व खिलाड़ी आवेदन कर सकते है जिनकी अधिकमतक आयु 60 वर्ष हो. इससे ज्यादा उम्र वाले खिलाड़ी आवेदन नहीं कर सकते हैं.
इसके अलावा पूर्व खिलाड़ी 7 टेस्ट मैच खेले हों या फिर 30 प्रथम श्रेणी मैच खेले हों साथ ही 10 अंतरराष्ट्रीय वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेलने का अनुभव हो.इसके अलावा चर्यनकर्ता के पद के लिए वही पूर्व खिलाड़ी आवेदन कर सकते है जिन्होंने कम से कम पांच साल पहले संन्यास लिया हो.
-भारत एक्सप्रेस
Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…
Bhopal News: भोपाल के हाई-टेक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो भैंसें घूमती…
पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने को…
पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…
UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…