यूटिलिटी

‘हीटवेव’ का अटैक: उबलते पारे से गेहूं की रोटी पर संकट? किसान तुरंत अपना टिप्स

Farming Tips: अंबाला/मनजीत: उत्तर भारत में मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों की नींद उड़ा दी है. अंबाला और आसपास के इलाकों में मार्च के महीने में ही तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है. आमतौर पर अप्रैल के अंत में दिखने वाली यह गर्मी इस बार समय से पहले आ गई है, जो सीधे तौर पर गेहूं की सुनहरी बालियों के लिए ‘काल’ साबित हो रही है. कृषि विशेषज्ञों और किसानों का मानना है कि यदि गर्मी का यही दौर जारी रहा, तो गेहूं की पैदावार में भारी गिरावट आ सकती है.

दाने बनने की प्रक्रिया पर ‘ब्रेक’

वर्तमान में गेहूं की फसल उस नाजुक मोड़ पर है जहां बालियों के भीतर दाना आकार ले रहा है. किसानों ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि इस अवस्था में फसल को ठंडे वातावरण की आवश्यकता होती है ताकि दाना पुष्ट और वजनी बन सके. अचानक बढ़ी गर्मी के कारण दाना अपनी स्वाभाविक ग्रोथ नहीं कर पा रहा है. किसानों की मानें तो गर्मी की वजह से दाना ‘जीरा टाइप’ यानी बिल्कुल छोटा और सिकुड़ा हुआ रह जाएगा. आशंका जताई जा रही है कि इससे फसल की गुणवत्ता और मात्रा में 60 से 70 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है.

कोहरा बना ‘कोढ़ में खाज’

बीते दिनों अंबाला में छाए घने कोहरे ने भी किसानों की मुश्किलों को कम करने के बजाय बढ़ा दिया है. हालांकि सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन किसानों का कहना है कि दिन की तेज धूप और सुबह की अत्यधिक नमी का यह मेल फसलों में बीमारियों को न्योता दे रहा है. तापमान में आ रहे इस उतार-चढ़ाव से पौधों की प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है और वे फफूंद जैसी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं.

कृषि विभाग की सलाह: सिंचाई में बरतें सावधानी

कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जसविंदर सैनी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है. उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान से दाने को सिकुड़ने से बचाने के लिए किसान खेतों में हल्की सिंचाई करें. हालांकि, उन्होंने चेतावनी भी दी है कि सिंचाई ज्यादा गहरी न हो, क्योंकि तेज हवाएं चलने पर गेहूं की फसल जमीन पर गिर सकती है (लॉजिंग), जिससे नुकसान दोगुना हो जाएगा.

पोटेशियम नाइट्रेट बनेगा ढाल

विशेषज्ञों ने किसानों को पोटेशियम नाइट्रेट के छिड़काव की सलाह दी है. डीडीए सैनी के अनुसार, इसका छिड़काव करने से दाना बनने की प्रक्रिया (Grain filling stage) थोड़ी लंबी खिंच जाती है, जिससे दाना सिकुड़ता नहीं और उसका वजन बना रहता है. राहत की खबर यह है कि 22 मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान नीचे आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: ATM कार्ड का झंझट खत्म! मोबाइल से निकलेगा कैश, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कुल मिलाकर, अंबाला का किसान इस समय प्रकृति की दोहरी मार झेल रहा है. एक तरफ समय से पहले आई गर्मी और दूसरी तरफ बीमारियों का डर. अब किसानों की सारी उम्मीदें आने वाली 22 तारीख की बारिश और कृषि विभाग के वैज्ञानिक तरीकों पर टिकी हैं. यदि मौसम ने साथ नहीं दिया, तो इस साल गेहूं की पैदावार के लक्ष्य को हासिल करना एक बड़ी चुनौती होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

11 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

19 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

20 minutes ago

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

42 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

52 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

53 minutes ago