यूटिलिटी

महंगाई का एक और तगड़ा झटका, मदर डेयरी के बाद आज से अमूल का दूध भी हुआ महंगा, एक लीटर पर बढ़े इतने रुपये

Milk Price Hike: मदर डेयरी के बाद अमूल डेयरी ने बुधवार को दूध के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. अमूल (Amul) का स्वामित्व रखने वाले गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने घोषणा करते हुए कहा कि वह अपने दूध उत्पादों के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करेगा, जो एक मई (गुरुवार) सुबह से प्रभावी होगी. मूल्य में बढ़ोतरी अलग-अलग अमूल मिल्क वैरिएंट पर लागू होगी.

Amul दूध की कीमत अब क्या होगी?

बढ़ी कीमतों से अमूल (Amul) स्टैंडर्ड दूध, भैंस का दूध, गोल्ड, स्लिम एंड ट्रिम, टी-स्पेशल, ताजा और गाय का दूध जैसे प्रमुख उत्पाद प्रभावित होंगे. आधा लीटर वाला Amul दूध का पैकेट 36 रुपये से बढ़कर 37 रुपये का हो जाएगा और 71 रुपये का एक लीटर का पैकेट अब 73 रुपये का हो जाएगा.

नए मूल्य के अनुसार, भैंस के दूध की कीमत 500 मिलीलीटर के लिए 36 रुपये से बढ़कर 37 रुपये और 1 लीटर के लिए 71 रुपये से बढ़कर 73 रुपये हो गई है. अमूल गोल्ड के 500 मिलीलीटर पैक की कीमत 33 रुपये से बढ़कर 34 रुपये और 1 लीटर की कीमत 65 रुपये से बढ़कर 67 रुपये हो गई है.

टी स्पेशल दूध की 1 लीटर की कीमत 61 रुपये से बढ़कर 63 रुपये हो गई है, यानी 2 रुपये की वृद्धि हुई है. शक्ति दूध के 500 मिलीलीटर पैक की कीमत 30 रुपये से बढ़कर 31 रुपये हो गई है, जिसमें 1 रुपये की वृद्धि हुई है. ताजा दूध की कीमत 500 मिलीलीटर के लिए 27 रुपये से बढ़कर 28 रुपये और 1 लीटर के लिए 53 रुपये से बढ़कर 55 रुपये हो गई है. गाय के दूध की कीमत 500 मिलीलीटर के लिए 28 रुपये से बढ़कर 29 रुपये हो गई है, जिसमें 1 रुपये की वृद्धि हुई है. वहीं, एसएनटी दूध की कीमत 500 मिलीलीटर के लिए 24 रुपये से बढ़कर 25 रुपये हो गई है. नई कीमतें एक मई सुबह से प्रभावी होंगी.

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदने से पहले जान लें अपने शहर के रेट

मदर डेयरी ने मंगलवार को उपभोक्ताओं के लिए दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर वृद्धि की घोषणा की थी. यह नई कीमतें 30 अप्रैल से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में प्रभावी हो गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

8 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

18 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

22 minutes ago

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

37 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

38 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

1 hour ago