यूटिलिटी

Apple आज नई iPhone 17 सीरीज करेगा लॉन्च, सस्ते हो जाएंगे अब ये मॉडल्स, जानिए क्या होगा खास?

iPhone 17 Series Launch: Apple का मोस्ट अवेटेड लॉन्च इवेंट आज, मंगलवार (9 सितंबर) को होने जा रहा है. कंपनी इस ‘अवे ड्रॉपिंग’ इवेंट में अपनी नई iPhone 17 सीरीज़ से पर्दा उठा सकती है. माना जा रहा है कि इस लाइनअप में iPhone 17, iPhone 17 Air और iPhone 17 Pro शामिल होंगे. इसके अलावा, इवेंट में Apple AirPods और Apple Watch Series 11 का भी ऐलान किया जा सकता है.

iPhone 17 सीरीज़ में क्या खास?

नई सीरीज़ में कंपनी A19 और A19 Pro चिपसेट का इस्तेमाल करने वाली है. इसका सीधा फायदा यूज़र्स को तेज़ परफॉर्मेंस और बेहतर फीचर्स के रूप में मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार Apple का जोर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंटीग्रेशन और यूज़र एक्सपीरियंस को अपग्रेड करने पर रहेगा.

सबसे बड़ा बदलाव डिस्प्ले में देखने को मिल सकता है, जहां अब तक ProMotion 120Hz AMOLED डिस्प्ले केवल Pro मॉडल तक सीमित था, वहीं इस बार इसे iPhone 17 के सभी मॉडल्स यानी स्टैंडर्ड और Air वेरिएंट में भी शामिल किया जाएगा. इससे फोन और भी प्रीमियम और स्मूद अनुभव देगा.

iPhone 17 में दिया जाएगा नया लुक

डिज़ाइन की बात करें तो iPhone 17 Pro सीरीज़ और iPhone 17 Air को बिल्कुल नया रूप दिया जा सकता है, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 17 का लुक लगभग पिछले साल जैसा ही रह सकता है. खास बात यह है कि iPhone 17 Air को कंपनी बेहद पतले डिज़ाइन (5.5 मिमी से कम मोटाई) में पेश कर सकती है.

iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में 12GB RAM मिलने की उम्मीद है, जबकि बेस मॉडल में 8GB RAM दी जा सकती है. Pro मॉडल्स को नया A19 Pro चिपसेट मिलेगा, जबकि iPhone 17 और 17 Air को A19 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा.

अब iPhone ये मॉडल होंगे सस्ते

जहां एक ओर यूज़र्स नई सीरीज़ को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं, वहीं बड़ी संख्या में ग्राहक ऐसे भी हैं जो इस मौके पर पुराने iPhone मॉडलों की कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे हैं. इवेंट के बाद कंपनी iPhone 16 Pro Max, iPhone 16 Pro, iPhone 15 और iPhone 15 Plus को मार्केट से हटा सकती है. ऐसे में iPhone 16 और iPhone 16 Plus की कीमतों में कम होना तय है.

पिछले साल सितंबर में iPhone 15 के दामों में करीब 10,000 रुपये तक की कमी की गई थी. उससे पहले 2023 में iPhone 14 की कीमत भी घटाई गई थी. इसके अलावा, दिवाली जैसे त्योहारी सीज़न पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर पुराने iPhone मॉडलों पर भारी छूट मिलना आम बात है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि iPhone 16 अब और भी सस्ता मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: OnePlus Pad 3 भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ, 5 सितंबर से होगी बिक्री

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

1 minute ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

14 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

41 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

47 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

57 minutes ago