यूटिलिटी

क्या आप भी सेकेंड हैंड बाइक खरीदना चाहते हैं? उसके पहले जान लें ये जरूरी बातें

अक्सर कितनी बार ऐसा होता है कि लोगों को कोई गाड़ी खरीदनी होती है पर उनके पास नई गाडी खरीदने का बजट नहीं हो पाता है. इसके लिए वे  सेकेंड हैंड व्हीकल खरीद लेते है. लेकिन सेकेंड हैंड व्हीकल खरीदते समय हमें कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. आज हम आपको उन बातों के बारे में बताते हैं जो सेकेंड हैंड व्हीकल खरीदने के लिए काफी मददगार साबित हो सकती हैं. अगर आप एक सेकेंड हैंड बाइक खरीदने की योच रहे हैं तो यहां जान लीजिए उन जरूरी बातों को जिन्हे ध्यान में रखते हुए पुरानी बाइक खरीदने पर आपको नुकसान नहीं उठाना होगा.

जरूरी बातें जिनको ध्यान में रखकर खरीदें वाहन

बजट- यदि आप कोई भी सेकेंड हैंड बाइक खरीदने वाले है तो सबसे पहले आप अपने बजट को फाइनल करें ताकि आपको मार्केट में अलग अलग दुकानों पर जाकर चक्कर न लगाने पड़ें. बजट फाइनल करने के बाद आप अपने बजट के अंदर मिलने वाले विकल्पों पर ज्यादा फोकस कर सकते है.

जरूरत- बजट के बाद दूसरी सबसे जरूरी बात है जिसे ध्यान रखना बहुत जरूरी है. मार्केट में हर सेगमेंट की बाइक मौजूद हैं. यदि आप नौकरी पर जाते हैं कॉलेज जाते हैं तो आपको ज्यादा माइलेज वाली कॉम्यूटर बाइक लेना ही सही होगा ताकि आपको कम से कम खर्च में ज्यादा माइलेज मिल सके.

ब्रांड- किसी भी सेकेंड हैंड बाइक को खरीदते समय उस ब्रांड को प्राथमिकता दें जिससे रीसेल वेल्यू ठीक हो सकें यानी की अगर आप एक सेकेंड हैंड बाइक खरीदते हैं और उसे एक साल चलाने के बाद बेचने का मन बना लेते हैं तो उस कंडीशन में बाइक बेचने पर आपको सही कीमत मिलें

कंडीशन-  ज्यादातर डीलर सेकंड हैंड बाइक को चमका कर रखते हैं जिससे ग्राहक झांसे में आ  सकें और बाइक खरीद ले लेकिन उस चमकती हुई बाइक में कुछ ही दिनों में परेशानी आने लगती है. जिसमें आपको पैसा लगाना पड़ता है. इसलिए किसी भी बाइक को खरीदने से पहले उसकी कंडीशन, इंजन और पार्ट्स की जांच अच्छी तरह करें नहीं तो आपको बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है.

सर्टिफाइड सेकेंड हैंड बाइक- आजकल बहुत सी ऑनलाइन वेबसाइट हैं जो सेकेंड हैंड खरीदने पर न सिर्फ वारंटी देती हैं बल्कि बाइक का इंश्योरेंस, पॉल्यूशन और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट भी देती हैं जो आपके लिए एक अच्छा विकल्प है. क्योंकि सेकेंड हैंड बाइक को खरीदने के बाद उसके पेपर ट्रांसफर करवाना बेहद लंबी और खर्चीली प्रक्रिया होती है.

 

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले के बाद भी खत्म नहीं हुई लड़ाई, सेशंस कोर्ट में महिला पहलवानों ने उठाया ये बड़ा कदम

Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…

32 seconds ago

बिना विज्ञापन 32 भर्तियां, पद का दुरुपयोग… दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर 12 दिसंबर को आएगा फैसला

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…

4 minutes ago

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

15 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

17 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

25 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

29 minutes ago